Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2021

क्या स्थानीय सभी पार्टी के नेता एवं वर्तमान विधायक एवं वर्तमान सांसद एवं वर्तमान सरकार कोई इस पर संज्ञान नहीं लेना चाहिए ?

 क्या स्थानीय सभी पार्टी के नेता एवं वर्तमान विधायक एवं वर्तमान सांसद एवं वर्तमान सरकार कोई इस पर संज्ञान नहीं लेना चाहिए ? पटना जिलान्तर्गत बिक्रम प्रखंड मुख्यालय में करीब 20 वर्षों पूर्व नवम्बर 2002 में बनकर तैयार ट्रॉमा सेंटर सह रेफरल अस्पताल का हाल किसी से छुपा नहीं है। दुर्घटनाओं एवं आकस्मिक सेवा से जुड़े मरीजों के त्वरित इलाज के उद्देश्य से केंद्र के तत्कालीन बाजपेयी सरकार में रहे स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ०सी०पी० ठाकुर के प्रयास से बिक्रम में हाइवे ट्रामा सेंटर  सह रेफरल अस्पताल का निर्माण तो हुआ लेकिन उद्घाटन या चिकित्सकीय सुविधा मयस्सर नहीं हुयी । लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण के साथही अत्याधुनिक मशीनों से लैस भी किया गया तथा बड़े ही उत्साह के साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद न तो ट्रामा सेंटर चालू हुआ और न रेफरल अस्पताल की सुविधा ही उपलब्ध हो सकी । सिर्फ सियासत के लिए केंद्र और राज्य सरकार के पेंच में स्वास्थ्य सुविधा उलझ कर रह गयी । भवन बदरंग हो चला है,दरारें आ गयी , मशीन जंग खा रहे है...

झुकते हैं वो जिनमें जान होती है। अंकडे रहना तो मुर्दे की पहचान होती है। ।

 #यात्रा Dr.Mamtamayi Priyadarshini लव कुश #यूथ  झुकते हैं वो जिनमें जान होती है। अंकडे रहना तो मुर्दे की पहचान होती है। । विनम्रता कुशल ब्यक्तित्व की पहचान होती है,जो काम हम अपनी शक्ति और सख्ती से नहीं कर सकते वो काम हम बुद्धि और बिनम्रता से कर सकते हैं।  आज हमारे समाज को एक अच्छा संदेश देने का जो कार्य Dr. Mamtamayi Prriyadarshin  जी और कृषि के क्षेत्र में लव कुश जी के द्वारा किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है। आप दोनों के कार्यों से हमारे समाज के युवा पीढ़ी एवं युवा किसान में जागरूकता का भावना पैदा होता है। जिससे कि हमारे समाज एक  अच्छे रास्ते को अपनाते हुए बुरे कार्यों को छोड़ देता है। जो की हमारे समाज के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आप लोग अपने कार्यों को इसी तरह निरंतर जारी रखें।  आप पर हमारे समाज को गर्व है। 🌹❤️ Veeru Kumar Neeraj Chopra Narendra Modi Amit Kumar NDTV Aaj Tak बिक्रम कालचक्र बिहार न्यूज़ प्रतिदिन Ram Kripal Yadav Ravish Kumar Sudhir Chaudhary

सभी युवाओं को #अंतराष्ट्रीय_युवा_दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं

 #युवा कौन?  युवा कौन? जिसके दिल में, हर पल एक नई #उमंग हो जिसके नैनो में, हर क्षण नए सपनो की #तरंग हो जिसके मन में, नित दिन एक नई आशा व #जिज्ञासा हो जिसके उर में, ना ही कोई #नैराश्य औ ना #पाशविक पिपासा हो। युवा कौन? जिसके लहू में, देश प्रेम की #सुलगती आग हो जिसकी आंखों में, नारी के लिए असीम #सम्मान हो जिसकी सोच में, जात-पात का ना कोई #भेदभाव हो जिसकी रगों में, सभी धर्मों के लिए #इज्जत और #सद्भाव हो। युवा कौन? जिसके कर्मों पर, कुल और देश को नाज हो जिसके लिए, निज स्वार्थ से बढ़कर समाज हो, जो "मैं" "तुम" से बढ़कर, "हम" को प्रश्रय दे, जो दीन दुखियो का दर्द समझे, और उन्हे आश्रय दे। युवा वो नहीं, जो सिर्फ उम्र से बस जवान हो, युवा वो नहीं, जिसकी भाषा #अमर्यादित हो और वो #बदजुबान हो युवा वो नहीं, जो अपनी करनी  से समाज को नाश दे, युवा वो नहीं, जो अपने #कुकर्मों से कुल को संताप दे, युवा वो नहीं, जो चंद पैसे के लिए #जमीर को बेच दे, युवा वो नहीं, जो क्षणिक खुशी के लिए दीन ईमान त्याग  दे।  सभी युवाओं को  #अंतराष्ट्रीय_युवा_दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं  #Internation...

जय मां वन देवी 🙏🙏

 जय मां वन देवी 🙏🙏

बिक्रम के विकास एवं उद्योग से संबंधित बातो को लेकर बिहार सरकार के माननीयउद्योग मंत्री श्री शाहनवाज_हुसैन जी से मिली डॉ ममतामई प्रियदर्शिनी

 बिक्रम के विकास एवं उद्योग से संबंधित बातो को लेकर बिहार सरकार के माननीयउद्योग मंत्री श्री शाहनवाज_हुसैन जी से मिली डॉ ममतामई प्रियदर्शिनी पटना ( बिक्र) कल, दिनांक 06/08/21 को, हमने बिहार सरकार के माननीय  से मुलाकात कर बिहार में ग्राउंड लेवल (ग्रामीण स्तर) पर लघु/सूक्ष्म उद्योग के विकास की आवश्यकता और उसकी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की है। चर्चा के दौरान बात हुई की हमारे यहां skill की कमी नहीं है और ना ही कमी है काबिलियत की। इसी को मद्देनजर रखते हुए हमने माननीय उद्योग मंत्री जी के साथ एक प्रोजेक्ट पर चर्चा की जिसके तहत ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन कैसे हो, अगर कोई युवा गांव में कुछ कुटीर उद्योग लगाता है तो उसका बाजार बिहार और बिहार के बाहर कैसे बने, उनके और ग्राहक के बीच से बिचौलिए को कैसे कम या खत्म किया जा सके जिससे युवाओं और ग्रामीणों को अपने उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके, आदि मुद्दो पर उनसे बात की और उन्हें इस प्रोजेक्ट की एक कॉपी सौंपी। इस प्रोजेक्ट में पटना के बहुत नजदीक होने के कारण हमने #बिक्रम_विधानसभा को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चिह्नित किया है। माननीय मंत्री जी ने हमे...

ज्ञानार्जन का महाकेंद्र पुस्तकालय के विकास की है जरुरत -डॉ० प्रियदर्शनी बिक्रम में बंद ट्रॉमा सेंटर चालू कराने को लेकर स्वास्थ मंत्री से मिला शिष्टमंडल

 ज्ञानार्जन का महाकेंद्र पुस्तकालय के विकास की है जरुरत -डॉ० प्रियदर्शनी  बिक्रम में बंद ट्रॉमा सेंटर चालू कराने को लेकर स्वास्थ मंत्री से मिला शिष्टमंडल  बिक्रम। आधुनिक समय में पुस्तकालय के प्रति विद्यार्थियों की अभिरुचि कम होती जा रही है और सरकार की तरफ से भी पुस्तकालय के विकास के प्रति गंभीरता नहीं है / जबकि पुस्तकालय ज्ञानार्जन का महाकेंद्र है जहां पाठक अपनी अभिरुचि के मुताबिक़ पुस्तकों से अपने ज्ञान को बढाता है तथा अपने बौद्धिक पिपासा को शांत करता है / बिक्रम का अनुमंडलीय त्रिभुवन पुस्तकालय में भी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं जिसके रख-रखाव की सरकारी स्तर पर समुचित व्यवस्था की जाय और पाठकों के लिए एक बड़ा हॉल का निर्माण कर ई लाईब्रेरी में रूप में विकसित किया जाय तो ग्रामीण प्रतिभा को विकसित करने में काफी सहयोग मिलेगा / इस बार के बीपीएससी के रिजल्ट में बिक्रम-नौबतपुर प्रखंड के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और भविष्य में इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय बहुत बड़ा सहयोगी होगा / उक्त बातें समाजसेविका डॉ० ममतामयी प्रियदर्शनी ने बिक्रम नगर स्थित...

मैं Dr.Mamtamayi Priyadarshini जी का तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने बिक्रम के विकास हेतु तत्पर हैं। आज बिक्रम ट्रामा सेंटर हेतु स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे एवं स्वास्थ्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत जी से मुलाकात की

 मैं Dr.Mamtamayi Priyadarshini  जी का तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने बिक्रम के विकास हेतु तत्पर हैं। आज बिक्रम ट्रामा सेंटर हेतु स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे एवं स्वास्थ्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत जी से मुलाकात की । आपके यह प्रयास से विक्रम की जनता में एक आस जगी है अब हमारा विक्रम एक नया विक्रम बनेगा जिसमें उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।  मैडम यह कार्य के लिए विक्रम की जनता आपका सदा आभारी रहेगा।  बताते चलें की आज, दिनांक 07/08/2021 को, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार, श्री मंगल पाण्डे जी से #बिक्रम_ट्रॉमा_सेंटर के पुनरुद्धार के सिलसिले बिक्रम के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात करती Dr.Mamtamayi Priyadarshini   दिनांक 19/02/2021 से 05/08/2021 के बीच बिक्रम विधानसभा की जनता द्वारा ट्रॉमा सेंटर के पुनरुद्धार और सुचारू रूप से संचालन के उद्देश्य से #कलम_सत्याग्रह के माध्यम से एकत्र हुए #हस्ताक्षर को एक आवेदन में संलग्न कर प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एवं स्वास्थ्य सचिव को सौंपा गया। मंत्री महोदय जी ने इस पर संज्ञान ले...

जानिए गोल्ड जीतने वाले नीरज की कुछ खास बातें

 जानिए गोल्ड जीतने वाले नीरज की कुछ खास बातें  शायद कम लोग जानते होंगे कि गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने जिम छोड़कर जेवेलिन शुरू किया। नीरज को ब्रेड और ऑमलेट बहुत अच्छा लगता है। ऐसा नहीं कि नाश्ते में। ब्रेड ऑमलेट तो वह कभी भी खा सकते हैं। वह अपने लिए साल्टी राइस पकाना पसंद करते हैं। प्रतियोगिता के दौरान सलाद, फल उन्हें बहुत पसंद हैं। जिसे देश में भी वह जाते हैं वहीं का खाना लाइक करते हैं। कोई विशेष फरमाइश नहीं करते। दूसरे देश के खिलाड़ियों को भारतीय खाने के रूप में चिकन करी या बटर चिकन खाने की सलाह देते हैं। ऐसा शायद स्वाद के कारण है। नीरज को जीत के बाद इनाम के मिठाई अच्छी लगती है जबकि वह मीठे दूर ही रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने खाने में सालमन फिश को शामिल किया है। प्रेक्टिस के दौरान फ्रूट जूस उन्हें पसंद हैं। गोलगप्पे के तो बेहद शौकीन हैं। फास्टफूड यही उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। वह कहते हैं कि यह नुकसान इसलिए नहीं करता है कि क्योंकि इसमे पानी ज्यादा होता है। नीरज यह भी कहते हैं कि खिलाड़ी के लिए सॉलमन फिश इसलिए भी खास होती है कि इसमें सफीशिएंट क्वानिटिटी में आयरन...

सभी प्रिंट मीडिया को बहुत बहुत आभार। आज आप ही के कारण बिक्रम का विकास होगा। और एक नया विक्रम का निर्माण होगा। सादर प्रणाम।🙏🙏

 सभी प्रिंट मीडिया को बहुत बहुत आभार। आज आप ही के कारण बिक्रम का विकास होगा। और एक नया विक्रम का निर्माण होगा। सादर प्रणाम।🙏🙏

#क्षेत्र_के_विकास_पर_चर्चा पत्रकार साथियों से करती

 #क्षेत्र_के_विकास_पर_चर्चा  पत्रकार साथियों से करती Dr.Mamtamayi Priyadarshini  आज बिक्रम विधानसभा के आसपुरा लॉक में स्थित पवित्र #हनुमान_मंदिर में बिक्रम तथा पटना के पत्रकार साथियों के साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बहुत सकारात्मक चर्चा हुई।  क्षेत्र को लेकर  पूरे टीम के विजन को उनके साथ साझा किया और उनसे क्षेत्र के विषय और समस्याओं पर उनके विचारों को जाना। साथ हीं उनकी क्या अपेक्षाएं हैं, इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई। एक बात जो कमोबेश  सभी पत्रकार साथियों के विचारों से उभर कर सामने आया वह था कि क्षेत्र में "विकास की राजनीति" का घोर अभाव है और उनकी एवं जनता की अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों से यही अपेक्षा है कि इस दिशाहीन राजनीति की दिशा और दशा बदली जाए।  इसी क्रम में सभी पत्रकार साथियों को फूलों से सम्मानित किया तथा इनसे अपील की, कि क्षेत्र और समाज में जागरूकता पैदा करने, हमारे सामाजिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति क्षेत्र के लोगों में गर्व और आस्था जगाने में, सकारात्मक राजनीति की अलख जगाने जैसे अन्य विकासोन्मुख मुद्दों पर बेबाक और निष...

#मार्गदर्शक_सम्मान सह #धरोहर_संरक्षण_अभियान का उद्घाटन कैलाश धाम डिहरी में डॉ ममतामई प्रियदर्शिनी जी ने की। तथा गांव के बुजुर्गो को सम्मानित किया गया।

 #मार्गदर्शक_सम्मान सह #धरोहर_संरक्षण_अभियान  का उद्घाटन कैलाश धाम डिहरी में डॉ ममतामई प्रियदर्शिनी जी ने की। तथा गांव के बुजुर्गो को सम्मानित किया गया।  पटना (बिहटा) बताते चलें की हमारे माननीय #बुजुर्ग, जिन्हें हम आजकल सिर्फ सीनियर सिटीजन समझने लगे हैं, वो दरअसल हमारे पूर्वजों और युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं। पटना जिला के बिहटा प्रखंड अंतर्गत डिहरी गांव में कैलाश धाम में  डॉ ममतामई प्रियदर्शिनी ने सम्मान सभा का आयोजन के दौरान कहा कि ये सम्माननीय बुजुर्ग ही हमारे #मार्गदर्शक  हैं तथा पूर्वजों के धरोहर, थाती, सभ्यता एवम संस्कृति के संवाहक हैं। अतः इन्हें सम्मान देने की आवश्यकता है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके और अपनी सभ्यता संस्कृति को प्रायोगिक तौर पर समझ सके।  डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी ने यह भी कहा कि सामान्यतः दो प्रकार के धरोहरों की बात होती है, ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर। उन्होंने आगे कहा कि उनका मानना है कि हमारे बुजुर्ग तीसरा धरोहर हैं। अतः आज अगस्त क्रांति के दिन, पवित्र श्रावण माह के सोमवार से, डॉ० ममतामयी प्रियदर्...