Skip to main content

बिक्रम के विकास एवं उद्योग से संबंधित बातो को लेकर बिहार सरकार के माननीयउद्योग मंत्री श्री शाहनवाज_हुसैन जी से मिली डॉ ममतामई प्रियदर्शिनी

 बिक्रम के विकास एवं उद्योग से संबंधित बातो को लेकर बिहार सरकार के माननीयउद्योग मंत्री श्री शाहनवाज_हुसैन जी से मिली डॉ ममतामई प्रियदर्शिनी






पटना ( बिक्र) कल, दिनांक 06/08/21 को, हमने बिहार सरकार के माननीय  से मुलाकात कर बिहार में ग्राउंड लेवल (ग्रामीण स्तर) पर लघु/सूक्ष्म उद्योग के विकास की आवश्यकता और उसकी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की है। चर्चा के दौरान बात हुई की हमारे यहां skill की कमी नहीं है और ना ही कमी है काबिलियत की। इसी को मद्देनजर रखते हुए हमने माननीय उद्योग मंत्री जी के साथ एक प्रोजेक्ट पर चर्चा की जिसके तहत ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन कैसे हो, अगर कोई युवा गांव में कुछ कुटीर उद्योग लगाता है तो उसका बाजार बिहार और बिहार के बाहर कैसे बने, उनके और ग्राहक के बीच से बिचौलिए को कैसे कम या खत्म किया जा सके जिससे युवाओं और ग्रामीणों को अपने उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके, आदि मुद्दो पर उनसे बात की और उन्हें इस प्रोजेक्ट की एक कॉपी सौंपी। इस प्रोजेक्ट में पटना के बहुत नजदीक होने के कारण हमने #बिक्रम_विधानसभा को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चिह्नित किया है। माननीय मंत्री जी ने हमे आश्वस्त किया कि वो  इस प्रोजेक्ट को अप्रूव करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

हमारे समाज के जो पढ़े लिखें युवा है उन्हें सरकार की योजना के बारे में तहकीकात कर संबंधित मंत्री गण से मिलकर अपनी हक़ के लिए लड़ेंगे। बहुत सारी योजनाए आती है औऱ चली भी जाती है। इसलिए सबको जागरूक होना होगा। 

जो भी युवा इच्छुक है वो हमारे साथ आ सकते औऱ हम सभी अगर मिल कर काम करेंगे तो बेरोजगारी को जरूर कम कर सकते है। मौके पर उपस्थित युवा समाजसेवी अमित कुमार , बिक्रम विधानसभा के सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले समाजसेवी मिरगेंद्र शर्मा एवं पप्पू कुमार

 धन्यवाद 🙏🏻

Comments

Popular posts from this blog

बुजुर्ग सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं : डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी

 बुजुर्ग  सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं  युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं :  डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी मार्गदर्शक सम्मान सह धरोहर संरक्षण अभियान   जिन्हें हम आजकल सिर्फ सीनियर सिटीजन समझने लगे हैं, वो दरअसल हमारे पूर्वजों और युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं। ये सम्माननीय बुजुर्ग ही हमारे मार्गदर्शक हैं तथा पूर्वजों के धरोहर, थाती, सभ्यता एवम संस्कृति के संवाहक हैं।  सम्मान  जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके और अपनी सभ्यता संस्कृति को प्रायोगिक तौर पर समझ सके उपयुक्त बाते डॉ ० ममतामयी प्रियदर्शिनी  ने "गंभीर बाबा मंदिर" के प्रांगण में मार्गदर्शक सम्मान आयोजित कार्यक्रम में कही! उनहोंने कहा की बुजुर्ग किसी परिवार, सामाजऔर देश के लिए एक चटान के तरह होते है!उन्होंने कहा की सामान्यतः दो प्रकार के धरोहरों की बात हमेशा होती है, ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर, लेकिन मेरा मानना है एक महत्वपूर्ण जीवित धरोहर हमारे बीच हैं, हमारे बुजुर्ग lजो थोड़े नजरंदाज हो रहे हैं। अतः इसी साल डॉ० ममतमयी प्रियदर्शिनी ने  अगस्त ...
 पूरे देश में यह लागू होनी चाहिए। आवारा कुत्तों के काटने से प्रतिदिन लोगों को जाती है जाने।  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के आवारा कुत्तों को शेल्टर में भेजने और इस काम में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का जो आदेश दिया है, वो भले ही व्यावहारिक रूप से बहुत प्रभावी न हो लेकिन सांकेतिक रूप से इसका महत्व बहुत बड़ा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस आदेश से दिखाया कि वो आम जनता की समस्याओं के प्रति सरकार से ज्यादा जागरूक और चिंतित है तथा वह भी इन पर्यावरणवादी पशुप्रेमियों की असली हकीकत से वाकिफ है। लगभग हर महीने और कभी कभी तो हर सप्ताह किसी बालक बालिका या बुजुर्ग की इन आवारा कुत्तों के नोचने के कारण मृत्यु की खबर जब आम हो चुकी है। सुबह की सैर करने वाले या दिहाड़ी नौकरी की मजबूरियों के चलते सुबह जल्दी निकलने वाले या रात में देर में लौटने वाले ग्रामीण कस्बाई छोटे तबके के लोग इन आवारा कुत्तों के भय में जी रहे हैं तब सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश दिखा गया कि उसे वास्तव में फर्जी पशुप्रेमियों से ज्यादा एक आम आदमी की जान की चिंता है। रेबीज एक लाइलाज बीमारी है जो कुत्ते के का...

अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️

 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏  अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️ आपके जैसा ना कोई था, ना कोई हुआ है और ना कोई होगा। इस स्वार्थी दुनिया ने आपके नाम का स्वार्थ साधा है और साध रहा है। मैं तो आपसे कभी रु बा रु नहीं हुआ, परंतु आपकी वीरता की कहानी अपने पूर्वजों से सुना हूं। मैं आपकी तस्वीर जब भी देखता हूं और आपके बारे में जब भी चर्चा होती है तो यही सोचता हूं की कास आप हमेशा हम सभी के बीच होते। हाला की आपकी आत्माएं आज भी हमारे साथ रहती है। आप अमर हैं और अमर ही रहेंगे। जब भी आपके नाम पर लोग अपनी राजनीति रोटी सेंकते है तो मुझे बहुत ठेस पहुंचता है और हमेशा मैं उस व्यक्ति का विरोधी रहता हूं। आज आपके नाम पर कई संगठन तो बनाएं गए परंतु किसी संगठन ने आपके न्याय के लिए नहीं लड़ रहा है बस वह समाज का शोषण और अपनी राजनीति रोटी सेंकने में लगा है। आज लोग आपके नाम पर भीड़ इक्कठा करते हैं और अपनी बाहुबल को दिखाकर समाज का शोषण कर बस अपने आप को निखारने में लगे हैं। आज हमारे समाज को कई भागों में तोड़ दिया गया है जिसे अब जोड़ना बहुत मुस्कील हो गया है। ...