Skip to main content

#मार्गदर्शक_सम्मान सह #धरोहर_संरक्षण_अभियान का उद्घाटन कैलाश धाम डिहरी में डॉ ममतामई प्रियदर्शिनी जी ने की। तथा गांव के बुजुर्गो को सम्मानित किया गया।

 #मार्गदर्शक_सम्मान सह #धरोहर_संरक्षण_अभियान  का उद्घाटन कैलाश धाम डिहरी में डॉ ममतामई प्रियदर्शिनी जी ने की। तथा गांव के बुजुर्गो को सम्मानित किया गया। 


























पटना (बिहटा) बताते चलें की हमारे माननीय #बुजुर्ग, जिन्हें हम आजकल सिर्फ सीनियर सिटीजन समझने लगे हैं, वो दरअसल हमारे पूर्वजों और युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं। पटना जिला के बिहटा प्रखंड अंतर्गत डिहरी गांव में कैलाश धाम में  डॉ ममतामई प्रियदर्शिनी ने सम्मान सभा का आयोजन के दौरान कहा कि ये सम्माननीय बुजुर्ग ही हमारे #मार्गदर्शक  हैं तथा पूर्वजों के धरोहर, थाती, सभ्यता एवम संस्कृति के संवाहक हैं। अतः इन्हें सम्मान देने की आवश्यकता है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके और अपनी सभ्यता संस्कृति को प्रायोगिक तौर पर समझ सके। 


डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी ने यह भी कहा कि सामान्यतः दो प्रकार के धरोहरों की बात होती है, ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर। उन्होंने आगे कहा कि उनका मानना है कि हमारे बुजुर्ग तीसरा धरोहर हैं। अतः आज अगस्त क्रांति के दिन, पवित्र श्रावण माह के सोमवार से, डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी ने सांकेतिक रूप में बिक्रम विधानसभा में स्थित डिहरी गांव के कैलाश मंदिर परिसर में बुजुर्गों को सम्मानित कर अपने ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहरों को सहेजने और प्रोमोट करने का अभियान शुरू कर नए रूप में अगस्त क्रांति की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने इन धरोहरों को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए एक वेबसाइट, "biharkemandir.com" की भी लॉन्चिंग की।

साथ हीं आपको अवगत कराना चाहूंगा की पूर्व में 5 वर्ष पहले डिहरी गांव में घर बनने हेतु जमीन खुदाई के दौरान एक साथ दो शिवलिंग निकला था। यहां के बुजुर्गो का कहना है की जब भगवान राम इसी रास्ते से गया पिंड देने जा रहे थे तो यहां पर ही विश्राम किए थे और एक शिव मंदिर का स्थापना किए थे।   पूरे गांव के सहयोग से इस स्थल पर एक भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। इस मौके पर स्थानीय लोगो का कहना है की इसकी जांच की जाए और इस धरोहर को बचाया जाए। साथ हीं इसे पर्यटन के साथ जोड़ा जाए।  इस मौके पर बिहटा प्रखंड के डिहरी गांव के बुजुर्गो को सम्मानित डॉ ममतामई प्रियदर्शिनी जी के द्वारा किए गया । सम्मानित बुजुर्ग श्री सुदेश्वर सिह (रिटायर्ड आर्मी -90 वर्ष), श्री बिजेंद्र नारायण सिंह (रिटायर्ड शिक्षक - 83 वर्ष), श्री रामायण पांडेय ( रिटायर्ड आर्मी - 75 वर्ष), श्री  मंगलेश्वर शर्मा - रिटायर्ड आर्मी 85 वर्ष), शतेंद्र नारायण शर्मा - रिटायर्ड शिक्षक(65 वर्ष), तारानगर पंचायत के मुखिया धनंजय सिंह उर्फ साधु जी, पूर्व मुखिया उदय सिंह, अमित कुमार । साथ हीं मौके पर उपस्थित ग्रामीण विनोद शर्मा, राजेश कुमार, सुमित कुमार, राकेश कुमार झूलन, बिशोख कुमार, बब्लू कुमार, बिट्टू कुमार, शंकर कुमार, रौशन कुमार एवं समस्त ग्रामीण। 


स्थान: कैलाश धाम, डिहरी, बिहटा, पटना

Comments

Popular posts from this blog

बुजुर्ग सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं : डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी

 बुजुर्ग  सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं  युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं :  डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी मार्गदर्शक सम्मान सह धरोहर संरक्षण अभियान   जिन्हें हम आजकल सिर्फ सीनियर सिटीजन समझने लगे हैं, वो दरअसल हमारे पूर्वजों और युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं। ये सम्माननीय बुजुर्ग ही हमारे मार्गदर्शक हैं तथा पूर्वजों के धरोहर, थाती, सभ्यता एवम संस्कृति के संवाहक हैं।  सम्मान  जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके और अपनी सभ्यता संस्कृति को प्रायोगिक तौर पर समझ सके उपयुक्त बाते डॉ ० ममतामयी प्रियदर्शिनी  ने "गंभीर बाबा मंदिर" के प्रांगण में मार्गदर्शक सम्मान आयोजित कार्यक्रम में कही! उनहोंने कहा की बुजुर्ग किसी परिवार, सामाजऔर देश के लिए एक चटान के तरह होते है!उन्होंने कहा की सामान्यतः दो प्रकार के धरोहरों की बात हमेशा होती है, ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर, लेकिन मेरा मानना है एक महत्वपूर्ण जीवित धरोहर हमारे बीच हैं, हमारे बुजुर्ग lजो थोड़े नजरंदाज हो रहे हैं। अतः इसी साल डॉ० ममतमयी प्रियदर्शिनी ने  अगस्त ...
 पूरे देश में यह लागू होनी चाहिए। आवारा कुत्तों के काटने से प्रतिदिन लोगों को जाती है जाने।  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के आवारा कुत्तों को शेल्टर में भेजने और इस काम में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का जो आदेश दिया है, वो भले ही व्यावहारिक रूप से बहुत प्रभावी न हो लेकिन सांकेतिक रूप से इसका महत्व बहुत बड़ा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस आदेश से दिखाया कि वो आम जनता की समस्याओं के प्रति सरकार से ज्यादा जागरूक और चिंतित है तथा वह भी इन पर्यावरणवादी पशुप्रेमियों की असली हकीकत से वाकिफ है। लगभग हर महीने और कभी कभी तो हर सप्ताह किसी बालक बालिका या बुजुर्ग की इन आवारा कुत्तों के नोचने के कारण मृत्यु की खबर जब आम हो चुकी है। सुबह की सैर करने वाले या दिहाड़ी नौकरी की मजबूरियों के चलते सुबह जल्दी निकलने वाले या रात में देर में लौटने वाले ग्रामीण कस्बाई छोटे तबके के लोग इन आवारा कुत्तों के भय में जी रहे हैं तब सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश दिखा गया कि उसे वास्तव में फर्जी पशुप्रेमियों से ज्यादा एक आम आदमी की जान की चिंता है। रेबीज एक लाइलाज बीमारी है जो कुत्ते के का...

अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️

 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏  अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️ आपके जैसा ना कोई था, ना कोई हुआ है और ना कोई होगा। इस स्वार्थी दुनिया ने आपके नाम का स्वार्थ साधा है और साध रहा है। मैं तो आपसे कभी रु बा रु नहीं हुआ, परंतु आपकी वीरता की कहानी अपने पूर्वजों से सुना हूं। मैं आपकी तस्वीर जब भी देखता हूं और आपके बारे में जब भी चर्चा होती है तो यही सोचता हूं की कास आप हमेशा हम सभी के बीच होते। हाला की आपकी आत्माएं आज भी हमारे साथ रहती है। आप अमर हैं और अमर ही रहेंगे। जब भी आपके नाम पर लोग अपनी राजनीति रोटी सेंकते है तो मुझे बहुत ठेस पहुंचता है और हमेशा मैं उस व्यक्ति का विरोधी रहता हूं। आज आपके नाम पर कई संगठन तो बनाएं गए परंतु किसी संगठन ने आपके न्याय के लिए नहीं लड़ रहा है बस वह समाज का शोषण और अपनी राजनीति रोटी सेंकने में लगा है। आज लोग आपके नाम पर भीड़ इक्कठा करते हैं और अपनी बाहुबल को दिखाकर समाज का शोषण कर बस अपने आप को निखारने में लगे हैं। आज हमारे समाज को कई भागों में तोड़ दिया गया है जिसे अब जोड़ना बहुत मुस्कील हो गया है। ...