Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2021

इस 10 माह की बच्चे कि जान बचानी है।

 पटना(रूपसपुर)निवासी अयांश सिंह दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर ऐट्रोफी(SMA) टाइप-1 से जंग लड़ रहा है।यह मात्र 10 महीने का बालक अयांश इस दुर्लभ बीमारी की गिरफ्त में आनेवाला देश का तीसरा और बिहार का पहला मरीज है।इस बीमारी में शरीर के सारे अंग धीरे धीरे काम करना बंद कर देते हैं और अंत में मरीज की.... राहत की बात यह है कि इस बीमारी का इलाज है। Zolgensma इंजेक्शन हीं इस बीमारी का एकमात्र इलाज है परंतु इस इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रुपए है। सिर्फ अमेरिका में बननेवाले इस इंजेक्शन के उपयोग से भारत में इस बीमारी से ग्रसित हुए 2 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज हो चुका है। यह लाइलाज बीमारी नहीं है परंतु इतनी बड़ी रकम जमा कर पाना अयांश के परिजनों के लिए सम्भव नहीं है। परंतु यदि हम सभी मिलकर सहयोग करेंगे तो कुछ भी असम्भव नहीं है। हम सभी को एकजुट होकर उस इंजेक्शन के लिए सोलह करोड़ रुपए इकट्ठा करने होंगे। हम सभी को आगे आना होगा और समाज के अन्य लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ना होगा। बिहार के इस बच्चे के जिंदगी की जिम्मेदारी हम सभी बिहार वासियों की है और इस जिम्मेदारी को हम सभी हर हाल में निभाएंगे। आईये एक मुहिम...

मालगाड़ी की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान हुआ हादसा*

 *AURNGABAD मालगाड़ी की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान हुआ हादसा* AURANGABAD: मालगाड़ी की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गयी। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि मां-बेटी जब रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी तभी दोनों मालगाड़ी की चपेट में आ गयी और ट्रेन से कटकर दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जाता है कि हजारी कर्मा निवासी गुडडू यादव की पत्नी मालती देवी अपनी बेटी प्रियांशू के साथ कुरमा गयी हुई थी। जहां से घर लौटने के क्रम में दोनों रेलवे लाइन को पार करने लगी। रेलवे लाइन को पार करने के दौरान अचानक दोनों मालगाड़ी के चपेट में आ गयी और यह हादसा हुआ।  घटना के बाद रेलवे क्रॉसिंग के पास अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बेशर्म स्त्री। बेटे के साथ अश्लील वीडियो बनाना पड़ा भारी, मां की ऐसी हरकत देख पुलिस को भेजा गया नोटिस, FIR की मांग

  DESK : सोशल मीडिया पर हिट होने होने के लिए लोग अपनी संस्कृति और सद्भाव को तिलांजलि देने पर तुले हुए हैं. अपनी सभ्यता और परंपरा को भूलकर न जाने क्या-क्या कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए अपने 10-12 साल के नाबालिग बेटे के साथ अश्लील डांस और एक्टिंग करना एक महिला को भारी पड़ गया है. मां-बेटे का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोगआयोग ने पुलिस को नोटिस भेजकर महिला पर एफआईआर दर्ज करने को कहा है. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ अश्लील डांस और एक्टिंग करती दिख रही है. इन आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली महिला आयोग ने सख्त रुख अख्तियार किया है. आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेज महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है. बताया जा रहा है कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, हालांकि सवाल उठने पर इसे डिलीट कर दिया गया. इस महिला के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 60 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं. दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस में इस महिला पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है और साथ ही बच्चे की काउंसलिंग और पुनर्वास की भी बात क...

हमारे समाज की संस्कृति, सभ्यता और धर्म को भी बर्बाद कर रहा है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री

                                             इस तरह के गानों से ही हमारे समाज के युवा केदिमाग पर गलत प्रभाव पड़ता है  और वह गलत कार्य कर  बैठते हैं।  इस तरह के गानों का पूर्ण बहिष्कार होना चाहिए।  कैसे बोर्ड द्वारा इसको पारित कर दिया जाता है, उसको अनुमति दे दी जाती है। अरे इसको तो पूर्ण विरोध करनी चाहिए। इन जैसे गानों के कारण हमारे देश में क्राइम बढ़ चुका है, क्राइम को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले ऐसे गानों को ऐसे गानों पर रोक लगानी चाहिए।  और इस तरह के कलाकारों को भी ऐसा गाना नहीं गाना चाहिए।  क्या आप एक गाना गा करके पॉपुलर होने के लिए इतना नीचे गीर जा सकते हैं।   आप एक ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं तो क्या और देश के युवाओं को बर्बाद करना चाहते हैं,  उसी के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं।  क्या आपके पास आपके और कोई गाना नहीं। आज के युवा इस तरह के गानों को अमल करेंगे और  वह भी यही कहेंगे आज  जेल होगा कल बेल होगा और खूब ...

Welcome to my blog

 Welcome to my blog