वक्त से पहले गर्मी के तीखे तेवर और हमारी तैयारी, इस वर्ष भी बांटे जाएंगे मुफ़्त पौधे। गर्मी का समय से पहले आना और तापमान का अधिक रहना अब 'न्यू नॉर्मल', यानी नई सामान्य स्थिति बनती जा रही है। बिहार का आलम यह है कि अभी से ही तापमान के तेवर दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, वर्ष 2024 भारत के इतिहास का सबसे गर्म साल। मार्च व अप्रैल में भी सामान्य से अधिक तापमान रहने और सामान्य से अधिक दिनों तक लू चलने का अनुमान लगाया गया है, जो गर्मी के लिहाज से एक और मुश्किल साल का संकेत है। जाहिर है, नई परिस्थिति से निपटने के लिए हमें त्रिआयामी प्रयास करने होंगे। सबसे पहले, सभी शहरों, जिलों व राज्यों को वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित हीट एक्शन प्लान बनाने चाहिए। लगभग 97 प्रतिशत मौजूदा हीट एक्शन प्लान में उच्च तापमान से जुड़े जोखिम का विस्तृत आकलन नहीं किया गया है, जैसे कि किसी शहर में प्राथमिकता के आधार पर काम करने की जरूरत वाले वाडाँ अनुमान को चिह्नित नहीं किया गया है। भीषण गर्मी वाली जगहों (हॉट स्पॉट), शहरी निर्माण, ग्रीन कवर (हरियाली) के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधित ख...