#क्षेत्र_के_विकास_पर_चर्चा पत्रकार साथियों से करती
Dr.Mamtamayi Priyadarshini
आज बिक्रम विधानसभा के आसपुरा लॉक में स्थित पवित्र #हनुमान_मंदिर में बिक्रम तथा पटना के पत्रकार साथियों के साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बहुत सकारात्मक चर्चा हुई। क्षेत्र को लेकर पूरे टीम के विजन को उनके साथ साझा किया और उनसे क्षेत्र के विषय और समस्याओं पर उनके विचारों को जाना। साथ हीं उनकी क्या अपेक्षाएं हैं, इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई। एक बात जो कमोबेश सभी पत्रकार साथियों के विचारों से उभर कर सामने आया वह था कि क्षेत्र में "विकास की राजनीति" का घोर अभाव है और उनकी एवं जनता की अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों से यही अपेक्षा है कि इस दिशाहीन राजनीति की दिशा और दशा बदली जाए।
इसी क्रम में सभी पत्रकार साथियों को फूलों से सम्मानित किया तथा इनसे अपील की, कि क्षेत्र और समाज में जागरूकता पैदा करने, हमारे सामाजिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति क्षेत्र के लोगों में गर्व और आस्था जगाने में, सकारात्मक राजनीति की अलख जगाने जैसे अन्य विकासोन्मुख मुद्दों पर बेबाक और निष्पक्ष होकर साथ दें और अगर लगे कि मेरे कार्य क्षेत्र के हित में नहीं है तो मुझे भी उसी बेबाकी और निष्पक्षता के साथ आगाह करें। सबके निष्पक्ष और सकारात्मक साथ से ही विकास संभव है। उपस्थित पत्रकार साथियों शशांक सर, नन्हे सर, नन्द कुमार गौतम सर, रवी भैया, रत्नेश भैया, अवनीश जी, रोहित जी, सिद्धार्थ मिश्रा जी, इत्यादि थे।
इस मौके पर उपस्थित मृगेंद्र शर्मा, अमित कुमार, पप्पू कुमार थे। तत्पश्चात डॉ ममतामई प्रियदर्शिनी जी के द्वारा सभी पत्रकार साथियों को धन्यवाद किया गया।



















Comments
Post a Comment