Skip to main content

क्या स्थानीय सभी पार्टी के नेता एवं वर्तमान विधायक एवं वर्तमान सांसद एवं वर्तमान सरकार कोई इस पर संज्ञान नहीं लेना चाहिए ?

 क्या स्थानीय सभी पार्टी के नेता एवं वर्तमान विधायक एवं वर्तमान सांसद एवं वर्तमान सरकार कोई इस पर संज्ञान नहीं लेना चाहिए ?



पटना जिलान्तर्गत बिक्रम प्रखंड मुख्यालय में करीब 20 वर्षों पूर्व नवम्बर 2002 में बनकर तैयार ट्रॉमा सेंटर सह रेफरल अस्पताल का हाल किसी से छुपा नहीं है। दुर्घटनाओं एवं आकस्मिक सेवा से जुड़े मरीजों के त्वरित इलाज के उद्देश्य से केंद्र के तत्कालीन बाजपेयी सरकार में रहे स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ०सी०पी० ठाकुर के प्रयास से बिक्रम में हाइवे ट्रामा सेंटर  सह रेफरल अस्पताल का निर्माण तो हुआ लेकिन उद्घाटन या चिकित्सकीय सुविधा मयस्सर नहीं हुयी । लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण के साथही अत्याधुनिक मशीनों से लैस भी किया गया तथा बड़े ही उत्साह के साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद न तो ट्रामा सेंटर चालू हुआ और न रेफरल अस्पताल की सुविधा ही उपलब्ध हो सकी । सिर्फ सियासत के लिए केंद्र और राज्य सरकार के पेंच में स्वास्थ्य सुविधा उलझ कर रह गयी । भवन बदरंग हो चला है,दरारें आ गयी , मशीन जंग खा रहे हैं और आम जन की उम्मीद पर पानी फिर रहा है  । जिस ट्रॉमा सेंटर सह रेह्फरल अस्पताल को तत्कालीन बाजपेयी सरकार में केंद्र सरकार ने बनवाया था आज वही सेंटर अपनी बदहाली पर रो रहा है। मरीजों की सुविधा के लिए बना ये ट्रॉमा सेंटर सह रेफरल अस्पताल का उद्घाटन नहीं हुआ। न तो इस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहाली की गई है और ना ही किसी टेक्नीशियन की।  राज्य में एनडीए की  सरकार बनी है और केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार होने के साथ-साथ राज्य में स्वास्थ्यमंत्री भाजपा से आते हैं उनसे ट्रामा सेंटर में चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद लोगों में जगी लेकिन सियासी मकड़जाल में आज तक पेंच फंसा ही रह गया । केंद्र-राज्य में NDA सरकार होने के साथ-साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भाजपा  के होने के बावजूद चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध न होने का कारण आमजन की समझ से परे है । बताते चलें कि बिक्रम के असपुरा में बना ट्रॉमा सेंटर है जिसका शिलान्यास राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ०  सी.पी.ठाकुर ने तत्कालीन बाजपेयी सरकार में रहे मंत्री की हैसियत से किया था। आज इसका क्या हाल है यह आप खुद देख लीजिये। ऐसा नहीं है कि बदइंतजामी की वजह से इस ट्रॉमा सेंटर का ऐसा हाल हुआ है बल्कि इसकी सरकारी स्तर पर अनदेखी करने से ये हाल हुआ है । हम आपको बता दे करोड़ों रुपयों की लागत से बने  इस ट्रॉमा सेंटर में अबतक चिकित्सकीय व्यवस्था शुरू नहीं हुयी । जानकारी के मुताबिक सिविल सर्जन चंद्रशेखर सिंह के कार्यकाल में विभागीय स्तर से  यह  ट्रॉमा सेंटर चालू नहीं हुआ लेकिन इस सेंटर का प्रभार बिक्रम पीएचसी को दिया गया और पीएचसी के चार चिकित्सकों को ट्रामा सेंटर का प्रभार दिया गया था । जब-जब चुनाव आता है तब तब एम्स से जोड़ने,आईजीएमस से जोड़ने सहित विभिन्न तरह का लॉलीपॉप नेताओं ने जनता को दिखाकर छलने का कार्य किया । यह  ट्रॉमा सेंटर इसलिए बनवाया गया था ताकि सड़कों पर होने वाले हादसों में घायल मरीजों का त्वरित इलाज हो सके। हम आपको बता दे कि बिक्रम - अौरंगाबाद पथ पर आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती थी और इन हादसों में कई लोगों की मौत भी हो जाती थी ,वजह था चिकित्सा बेहतर नहीं होना। हादसों में घायल लोगों को इलाज के लिए पटना या दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था जिससे गंभीर हालत में जख्मी लोगों की अस्पताल पहुँचने से पहले ही मौत हो जाती थी ,लिहाजा आम लोगों की मांग पर केंद्र सरकार ने बिक्रम के असपुरा में इस  ट्रॉमा सेंटर को बना कर दिया लेकिन लापरवाही ने इस सेंटर को शुरू ही नहीं होने दिया।  राज्य सरकार की लापरवाही के कारण ही इस सेंटर का आज यह हाल है। केंद्र एवं राज्य सरकार की उपेक्षा से इतने वर्ष बीत जाने पर भी चालू नहीं हुआ जो सिर्फ बिक्रम के लिए ही नहीं बल्कि पटना जिला एवं इससे जुड़े आसपास के जिलों के लिए दुर्भाग्य की बात है / अब यदि सार्थक प्रयास हो तो उनका सपना साकार हो सकता है / बहरहाल लापरवाही या उपेक्षा किसी की भी हो लेकिन इसका खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ रहा है । सत्ता या विपक्ष के क्षेत्रीय नेतागण जिस तरह अन्य मुद्दों के लिए अपनी प्रतिष्ठा मानते हैं इस ट्रामा सेन्टर को शुरू कराने के लिए पहल करें और जब सबकी इच्छाशक्ति संकल्पित भाव से दृढ़ होगी तब इसे चालू करना सरकार की बाध्यता हो जाएगी । सधन्यवाद ।

Siddharth Saurav Ram Kripal Yadav Ram Janam Sharma Ravish Kumar Nitin Nabin Sanjay Jaiswal Tejasvi Surya Tejashwi Yadav RCP Singh Dr.Mamtamayi Priyadarshini Dr-Usha Vidyarthi Vivek Thakur Dharmendra Pradhan Ashwini Choubey Apna Bikram DrAshutosh Sharma Atul Kumar R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल JDU -  सेना Sweta Vishwash

Comments

Popular posts from this blog

बुजुर्ग सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं : डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी

 बुजुर्ग  सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं  युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं :  डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी मार्गदर्शक सम्मान सह धरोहर संरक्षण अभियान   जिन्हें हम आजकल सिर्फ सीनियर सिटीजन समझने लगे हैं, वो दरअसल हमारे पूर्वजों और युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं। ये सम्माननीय बुजुर्ग ही हमारे मार्गदर्शक हैं तथा पूर्वजों के धरोहर, थाती, सभ्यता एवम संस्कृति के संवाहक हैं।  सम्मान  जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके और अपनी सभ्यता संस्कृति को प्रायोगिक तौर पर समझ सके उपयुक्त बाते डॉ ० ममतामयी प्रियदर्शिनी  ने "गंभीर बाबा मंदिर" के प्रांगण में मार्गदर्शक सम्मान आयोजित कार्यक्रम में कही! उनहोंने कहा की बुजुर्ग किसी परिवार, सामाजऔर देश के लिए एक चटान के तरह होते है!उन्होंने कहा की सामान्यतः दो प्रकार के धरोहरों की बात हमेशा होती है, ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर, लेकिन मेरा मानना है एक महत्वपूर्ण जीवित धरोहर हमारे बीच हैं, हमारे बुजुर्ग lजो थोड़े नजरंदाज हो रहे हैं। अतः इसी साल डॉ० ममतमयी प्रियदर्शिनी ने  अगस्त ...
 पूरे देश में यह लागू होनी चाहिए। आवारा कुत्तों के काटने से प्रतिदिन लोगों को जाती है जाने।  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के आवारा कुत्तों को शेल्टर में भेजने और इस काम में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का जो आदेश दिया है, वो भले ही व्यावहारिक रूप से बहुत प्रभावी न हो लेकिन सांकेतिक रूप से इसका महत्व बहुत बड़ा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस आदेश से दिखाया कि वो आम जनता की समस्याओं के प्रति सरकार से ज्यादा जागरूक और चिंतित है तथा वह भी इन पर्यावरणवादी पशुप्रेमियों की असली हकीकत से वाकिफ है। लगभग हर महीने और कभी कभी तो हर सप्ताह किसी बालक बालिका या बुजुर्ग की इन आवारा कुत्तों के नोचने के कारण मृत्यु की खबर जब आम हो चुकी है। सुबह की सैर करने वाले या दिहाड़ी नौकरी की मजबूरियों के चलते सुबह जल्दी निकलने वाले या रात में देर में लौटने वाले ग्रामीण कस्बाई छोटे तबके के लोग इन आवारा कुत्तों के भय में जी रहे हैं तब सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश दिखा गया कि उसे वास्तव में फर्जी पशुप्रेमियों से ज्यादा एक आम आदमी की जान की चिंता है। रेबीज एक लाइलाज बीमारी है जो कुत्ते के का...

अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️

 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏  अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️ आपके जैसा ना कोई था, ना कोई हुआ है और ना कोई होगा। इस स्वार्थी दुनिया ने आपके नाम का स्वार्थ साधा है और साध रहा है। मैं तो आपसे कभी रु बा रु नहीं हुआ, परंतु आपकी वीरता की कहानी अपने पूर्वजों से सुना हूं। मैं आपकी तस्वीर जब भी देखता हूं और आपके बारे में जब भी चर्चा होती है तो यही सोचता हूं की कास आप हमेशा हम सभी के बीच होते। हाला की आपकी आत्माएं आज भी हमारे साथ रहती है। आप अमर हैं और अमर ही रहेंगे। जब भी आपके नाम पर लोग अपनी राजनीति रोटी सेंकते है तो मुझे बहुत ठेस पहुंचता है और हमेशा मैं उस व्यक्ति का विरोधी रहता हूं। आज आपके नाम पर कई संगठन तो बनाएं गए परंतु किसी संगठन ने आपके न्याय के लिए नहीं लड़ रहा है बस वह समाज का शोषण और अपनी राजनीति रोटी सेंकने में लगा है। आज लोग आपके नाम पर भीड़ इक्कठा करते हैं और अपनी बाहुबल को दिखाकर समाज का शोषण कर बस अपने आप को निखारने में लगे हैं। आज हमारे समाज को कई भागों में तोड़ दिया गया है जिसे अब जोड़ना बहुत मुस्कील हो गया है। ...