डॉ सत्यजीत सर के योगदान से अब कितना खूबसूरत दिखने लगा है बिहटा स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम। - सुमित कुमार
डॉ सत्यजीत सर के योगदान से अब कितना खूबसूरत दिखने लगा है बिहटा स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम। बताते चलें कि जब मैं छोटा था और यहां जाता था, उस समय यह आश्रम की स्थिति काफी जर्जर थी, कोई देखने वाला इस आश्रम को नहीं था। जिसको जो मन में आता था वह यहां करता था। कई बार तो यहां नाच प्रोग्राम भी हो चुका है, यहां जितने भी स्वामी जी का कमरा था वह जर्जर हालत में था। पूरा कैंपस एरिया जंगल सा हो गया था। परंतु आज इतना सुंदर और मनोरम दृश्य जो आपको देखने को मिल रहा है इसमें अहम योगदान अम्हारा निवासी एवं रुबन हॉस्पिटल के मालिक डॉ सत्यजीत सर का है। उन्होंने इस आश्रम का रूपरेखा है बदल दिए। साथ ही जो हमारे स्वामी जी के द्वारा लिखी हुई किताबें थी जिसे कई ईसवी पूर्व विदेशी द्वारा ले जाया गया था और सभी किताबों को वहां से लाना एक बहुत ही कठिन काम था जबकि सत्यजीत सर ने उस किताबो को पुनः वापस लाने का काम किए हैं। इस कैंपस में स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के धरोहर को बचाते हुए और भी कई उनके चिन्ह को अलग-अलग कमरे में बखूबी से संवारने का काम डॉ सत्यजीत सर ने किया है आज मैं डॉक्टर सत्यजीत सर को एवं उनक...