Skip to main content

ज्ञानार्जन का महाकेंद्र पुस्तकालय के विकास की है जरुरत -डॉ० प्रियदर्शनी बिक्रम में बंद ट्रॉमा सेंटर चालू कराने को लेकर स्वास्थ मंत्री से मिला शिष्टमंडल

 ज्ञानार्जन का महाकेंद्र पुस्तकालय के विकास की है जरुरत -डॉ० प्रियदर्शनी 

बिक्रम में बंद ट्रॉमा सेंटर चालू कराने को लेकर स्वास्थ मंत्री से मिला शिष्टमंडल 

बिक्रम। आधुनिक समय में पुस्तकालय के प्रति विद्यार्थियों की अभिरुचि कम होती जा रही है और सरकार की तरफ से भी पुस्तकालय के विकास के प्रति गंभीरता नहीं है / जबकि पुस्तकालय ज्ञानार्जन का महाकेंद्र है जहां पाठक अपनी अभिरुचि के मुताबिक़ पुस्तकों से अपने ज्ञान को बढाता है तथा अपने बौद्धिक पिपासा को शांत करता है / बिक्रम का अनुमंडलीय त्रिभुवन पुस्तकालय में भी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं जिसके रख-रखाव की सरकारी स्तर पर समुचित व्यवस्था की जाय और पाठकों के लिए एक बड़ा हॉल का निर्माण कर ई लाईब्रेरी में रूप में विकसित किया जाय तो ग्रामीण प्रतिभा को विकसित करने में काफी सहयोग मिलेगा / इस बार के बीपीएससी के रिजल्ट में बिक्रम-नौबतपुर प्रखंड के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और भविष्य में इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय बहुत बड़ा सहयोगी होगा / उक्त बातें समाजसेविका डॉ० ममतामयी प्रियदर्शनी ने बिक्रम नगर स्थित अनुमंडलीय त्रिभुवन पुस्तकालय के अवलोकम के पश्चात कही / डॉ० प्रियदर्शनी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरी से ही किसी क्षेत्र का विकास संभव है और इसी उदेश्य से कार्य करना शुरू किया है / 1942 के अगस्त क्रांति की ही देन है जो हमारा भारत वर्षों की गुलामी से मुक्त हुआ / अब शिक्षा,स्वास्थ्य के साथही अपनी सभ्यता-संस्कृति के प्रति जागरूकता एवं बुजुर्गों को सम्मान देने की आवश्यकता है जिससे आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके और अपनी सभ्यता-संस्कृति को प्रायोगिक तौर पर समझ सकें । इसी उद्देश्य से डिहरी गाँव से सोमवार को संकल्प लेकर भविष्य की रणनीति तैयार की जायेगी जो नए रूप में अगस्त क्रांति की शुरुआत होगी  / उन्होंने बताया कि वर्षों से उदघाटन की बाट जोह रहे मॉडल हाइवे ट्रामा सेंटर बिक्रम को चालू कराने के लिए मेरे नेतृत्व में शनिवार को शिष्टमंडल स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय एवं स्वास्थ्य सचिव प्रत्येय अमृत से मिला और दोनों ने चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का सकारात्मक भरोसा दिया है / उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर चालू कराने के लिये पूरे बिहार में कलम सत्याग्रह हस्ताक्षर अभियान चला रखा है जिसमे हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर ट्रामा सेंटर चालू करने की मांग की है। उक्त अवसर पर पुस्तकाध्यक्ष रजत कुमार,अमित कुमार,सुमित कुमार,पप्पू  कुमार,राजीव कुमार,उदय शर्मा,बिजेन्द्र प्रसाद संतोषी,अरुण कुमार आजाद,डॉ० पवन यादव,सिद्धार्थ कुमार,रत्नेश कुमार,राहुल कुमार,रिशु कुमार,नन्द कुमार गौतम,चंद्रभूषण,शशांक शेखर सहित अन्य उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

बुजुर्ग सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं : डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी

 बुजुर्ग  सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं  युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं :  डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी मार्गदर्शक सम्मान सह धरोहर संरक्षण अभियान   जिन्हें हम आजकल सिर्फ सीनियर सिटीजन समझने लगे हैं, वो दरअसल हमारे पूर्वजों और युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं। ये सम्माननीय बुजुर्ग ही हमारे मार्गदर्शक हैं तथा पूर्वजों के धरोहर, थाती, सभ्यता एवम संस्कृति के संवाहक हैं।  सम्मान  जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके और अपनी सभ्यता संस्कृति को प्रायोगिक तौर पर समझ सके उपयुक्त बाते डॉ ० ममतामयी प्रियदर्शिनी  ने "गंभीर बाबा मंदिर" के प्रांगण में मार्गदर्शक सम्मान आयोजित कार्यक्रम में कही! उनहोंने कहा की बुजुर्ग किसी परिवार, सामाजऔर देश के लिए एक चटान के तरह होते है!उन्होंने कहा की सामान्यतः दो प्रकार के धरोहरों की बात हमेशा होती है, ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर, लेकिन मेरा मानना है एक महत्वपूर्ण जीवित धरोहर हमारे बीच हैं, हमारे बुजुर्ग lजो थोड़े नजरंदाज हो रहे हैं। अतः इसी साल डॉ० ममतमयी प्रियदर्शिनी ने  अगस्त ...
 पूरे देश में यह लागू होनी चाहिए। आवारा कुत्तों के काटने से प्रतिदिन लोगों को जाती है जाने।  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के आवारा कुत्तों को शेल्टर में भेजने और इस काम में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का जो आदेश दिया है, वो भले ही व्यावहारिक रूप से बहुत प्रभावी न हो लेकिन सांकेतिक रूप से इसका महत्व बहुत बड़ा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस आदेश से दिखाया कि वो आम जनता की समस्याओं के प्रति सरकार से ज्यादा जागरूक और चिंतित है तथा वह भी इन पर्यावरणवादी पशुप्रेमियों की असली हकीकत से वाकिफ है। लगभग हर महीने और कभी कभी तो हर सप्ताह किसी बालक बालिका या बुजुर्ग की इन आवारा कुत्तों के नोचने के कारण मृत्यु की खबर जब आम हो चुकी है। सुबह की सैर करने वाले या दिहाड़ी नौकरी की मजबूरियों के चलते सुबह जल्दी निकलने वाले या रात में देर में लौटने वाले ग्रामीण कस्बाई छोटे तबके के लोग इन आवारा कुत्तों के भय में जी रहे हैं तब सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश दिखा गया कि उसे वास्तव में फर्जी पशुप्रेमियों से ज्यादा एक आम आदमी की जान की चिंता है। रेबीज एक लाइलाज बीमारी है जो कुत्ते के का...

अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️

 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏  अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️ आपके जैसा ना कोई था, ना कोई हुआ है और ना कोई होगा। इस स्वार्थी दुनिया ने आपके नाम का स्वार्थ साधा है और साध रहा है। मैं तो आपसे कभी रु बा रु नहीं हुआ, परंतु आपकी वीरता की कहानी अपने पूर्वजों से सुना हूं। मैं आपकी तस्वीर जब भी देखता हूं और आपके बारे में जब भी चर्चा होती है तो यही सोचता हूं की कास आप हमेशा हम सभी के बीच होते। हाला की आपकी आत्माएं आज भी हमारे साथ रहती है। आप अमर हैं और अमर ही रहेंगे। जब भी आपके नाम पर लोग अपनी राजनीति रोटी सेंकते है तो मुझे बहुत ठेस पहुंचता है और हमेशा मैं उस व्यक्ति का विरोधी रहता हूं। आज आपके नाम पर कई संगठन तो बनाएं गए परंतु किसी संगठन ने आपके न्याय के लिए नहीं लड़ रहा है बस वह समाज का शोषण और अपनी राजनीति रोटी सेंकने में लगा है। आज लोग आपके नाम पर भीड़ इक्कठा करते हैं और अपनी बाहुबल को दिखाकर समाज का शोषण कर बस अपने आप को निखारने में लगे हैं। आज हमारे समाज को कई भागों में तोड़ दिया गया है जिसे अब जोड़ना बहुत मुस्कील हो गया है। ...