Skip to main content

जानिए गोल्ड जीतने वाले नीरज की कुछ खास बातें

 जानिए गोल्ड जीतने वाले नीरज की कुछ खास बातें



 शायद कम लोग जानते होंगे कि गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने जिम छोड़कर जेवेलिन शुरू किया। नीरज को ब्रेड और ऑमलेट बहुत अच्छा लगता है। ऐसा नहीं कि नाश्ते में। ब्रेड ऑमलेट तो वह कभी भी खा सकते हैं। वह अपने लिए साल्टी राइस पकाना पसंद करते हैं। प्रतियोगिता के दौरान सलाद, फल उन्हें बहुत पसंद हैं। जिसे देश में भी वह जाते हैं वहीं का खाना लाइक करते हैं। कोई विशेष फरमाइश नहीं करते। दूसरे देश के खिलाड़ियों को भारतीय खाने के रूप में चिकन करी या बटर चिकन खाने की सलाह देते हैं। ऐसा शायद स्वाद के कारण है।


नीरज को जीत के बाद इनाम के मिठाई अच्छी लगती है जबकि वह मीठे दूर ही रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने खाने में सालमन फिश को शामिल किया है। प्रेक्टिस के दौरान फ्रूट जूस उन्हें पसंद हैं। गोलगप्पे के तो बेहद शौकीन हैं। फास्टफूड यही उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। वह कहते हैं कि यह नुकसान इसलिए नहीं करता है कि क्योंकि इसमे पानी ज्यादा होता है।


नीरज यह भी कहते हैं कि खिलाड़ी के लिए सॉलमन फिश इसलिए भी खास होती है कि इसमें सफीशिएंट क्वानिटिटी में आयरन, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो मांसपेशियों की रिकवरी में सहायक होता है। यह फिश एंटी-इंफ्लेमेटरी विटामिन-बी3, बी1, बी2 सेलेनियम, एंटीडायबिटिक, एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इम्युनिटी को यह काफी मजबूत करता है। यही नहीं सॉलमन फिश के न्यूट्रिएंट्स दिल की बीमारी से बचाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बुजुर्ग सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं : डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी

 बुजुर्ग  सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं  युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं :  डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी मार्गदर्शक सम्मान सह धरोहर संरक्षण अभियान   जिन्हें हम आजकल सिर्फ सीनियर सिटीजन समझने लगे हैं, वो दरअसल हमारे पूर्वजों और युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं। ये सम्माननीय बुजुर्ग ही हमारे मार्गदर्शक हैं तथा पूर्वजों के धरोहर, थाती, सभ्यता एवम संस्कृति के संवाहक हैं।  सम्मान  जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके और अपनी सभ्यता संस्कृति को प्रायोगिक तौर पर समझ सके उपयुक्त बाते डॉ ० ममतामयी प्रियदर्शिनी  ने "गंभीर बाबा मंदिर" के प्रांगण में मार्गदर्शक सम्मान आयोजित कार्यक्रम में कही! उनहोंने कहा की बुजुर्ग किसी परिवार, सामाजऔर देश के लिए एक चटान के तरह होते है!उन्होंने कहा की सामान्यतः दो प्रकार के धरोहरों की बात हमेशा होती है, ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर, लेकिन मेरा मानना है एक महत्वपूर्ण जीवित धरोहर हमारे बीच हैं, हमारे बुजुर्ग lजो थोड़े नजरंदाज हो रहे हैं। अतः इसी साल डॉ० ममतमयी प्रियदर्शिनी ने  अगस्त ...
 पूरे देश में यह लागू होनी चाहिए। आवारा कुत्तों के काटने से प्रतिदिन लोगों को जाती है जाने।  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के आवारा कुत्तों को शेल्टर में भेजने और इस काम में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का जो आदेश दिया है, वो भले ही व्यावहारिक रूप से बहुत प्रभावी न हो लेकिन सांकेतिक रूप से इसका महत्व बहुत बड़ा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस आदेश से दिखाया कि वो आम जनता की समस्याओं के प्रति सरकार से ज्यादा जागरूक और चिंतित है तथा वह भी इन पर्यावरणवादी पशुप्रेमियों की असली हकीकत से वाकिफ है। लगभग हर महीने और कभी कभी तो हर सप्ताह किसी बालक बालिका या बुजुर्ग की इन आवारा कुत्तों के नोचने के कारण मृत्यु की खबर जब आम हो चुकी है। सुबह की सैर करने वाले या दिहाड़ी नौकरी की मजबूरियों के चलते सुबह जल्दी निकलने वाले या रात में देर में लौटने वाले ग्रामीण कस्बाई छोटे तबके के लोग इन आवारा कुत्तों के भय में जी रहे हैं तब सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश दिखा गया कि उसे वास्तव में फर्जी पशुप्रेमियों से ज्यादा एक आम आदमी की जान की चिंता है। रेबीज एक लाइलाज बीमारी है जो कुत्ते के का...

अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️

 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏  अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️ आपके जैसा ना कोई था, ना कोई हुआ है और ना कोई होगा। इस स्वार्थी दुनिया ने आपके नाम का स्वार्थ साधा है और साध रहा है। मैं तो आपसे कभी रु बा रु नहीं हुआ, परंतु आपकी वीरता की कहानी अपने पूर्वजों से सुना हूं। मैं आपकी तस्वीर जब भी देखता हूं और आपके बारे में जब भी चर्चा होती है तो यही सोचता हूं की कास आप हमेशा हम सभी के बीच होते। हाला की आपकी आत्माएं आज भी हमारे साथ रहती है। आप अमर हैं और अमर ही रहेंगे। जब भी आपके नाम पर लोग अपनी राजनीति रोटी सेंकते है तो मुझे बहुत ठेस पहुंचता है और हमेशा मैं उस व्यक्ति का विरोधी रहता हूं। आज आपके नाम पर कई संगठन तो बनाएं गए परंतु किसी संगठन ने आपके न्याय के लिए नहीं लड़ रहा है बस वह समाज का शोषण और अपनी राजनीति रोटी सेंकने में लगा है। आज लोग आपके नाम पर भीड़ इक्कठा करते हैं और अपनी बाहुबल को दिखाकर समाज का शोषण कर बस अपने आप को निखारने में लगे हैं। आज हमारे समाज को कई भागों में तोड़ दिया गया है जिसे अब जोड़ना बहुत मुस्कील हो गया है। ...