Skip to main content

NH 139 का रास्ता हुआ साफ, जो बोलते है वो करते हैं।

 NH 139 का रास्ता हुआ साफ, जो बोलते है वो करते हैं। 






काम बोलता है, NH 139 की चौड़ीकरण जल्द होगा,

आज भारत सरकार के माननीय "सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, श्री Nitin Gadkari जी से डॉ ममतामई प्रियदर्शिनी जी ने मुलाकात कर #NH_139 (पटना - बिक्रम - परसादी इंग्लिश, सहार, अरवल, मेहंदिया, दाउदनगर- औरंगाबाद रोड) के चौड़ीकरण हेतु ज्ञापन सौंपा और इसपर अविलंब संज्ञान लेने का अनुरोध किया। 


माननीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने साफ स्पष्ट करते हुए कहा कि यह मार्ग बहुत ही महत्वपूर्ण है बिहार के विकास के लिए और इस मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी किया जाएगा। यह सिर्फ एक सड़क का मसला नहीं अपितु यह उन अनगिनत ज़िंदगियों का सवाल है जो हर दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाओं, जाम और असुविधा का सामना कर रही हैं। हर दिन कोई न कोई परिवार इस #डेथ_कॉरिडोर पर उजड़ जाता है। कोई माँ अपने बेटे को खोती है, कोई पिता बेसुध लौटता है, तो कोई बच्चा अनाथ हो जाता है। हर दुर्घटना के पीछे एक टूटा हुआ सपना है और हर ट्रैफिक जाम के पीछे एक असहाय गर्भवती महिला या ज़िंदगी-मौत से जूझता कोई मरीज़ होता है।


दोस्तों, जनता द्वारा निरंतर NH-139 के चौड़ीकरण की मांग और इस मार्ग पर रोजाना घट रही दुर्घटनाओं की पीड़ा से बहुत मर्माहत होती हूं।


सुखद बात यह है कि मंत्री जी ने इस ज्ञापन और अनुरोध को अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि इस पर कार्य इसी वर्ष प्रारंभ किया जाएगा और यह भी स्पष्ट किया कि पहले घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बायपास का निर्माण किया जाएगा, तत्पश्चात NH-139 के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा।

"माननीय मंत्री जी ने इस ज्ञापन पर स्वहस्ताक्षरित #नोट  लिखकर अपने OSD को निर्देशित किया कि शीघ्रातिशीघ्र इस पर संज्ञान लिया जाए।"


आप सभी को अवगत करा दूं कि यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि "उत्तर और दक्षिण बिहार" को जोड़ने वाली जीवनरेखा है। पटना की रोज़मर्रा की ज़रूरतें इसी मार्ग से पूरी होती हैं। लेकिन आज इसकी हालत भीड़, दुर्घटनाएँ और घंटों के ट्रैफिक जाम की वजह से विकास का प्रतीक नहीं, बल्कि पीड़ा का पर्याय बना चुकी है।


यह ज्ञापन में दर्ज  माँगें स्पष्ट थी:

1. चार/छह लेन सड़क का शीघ्र निर्माण।

2. रेत लदे ट्रकों के लिए अलग गलियारे और चेकपोस्ट।


4. ट्रक पार्किंग जोन और यातायात नियमों का सख़्ती से पालन।


मंत्री जी से मुलाकात के दौरान टिम केसदस्य #बिक्रम_विधानसभा के बराह ग्राम निवासी श्री नवलेश कुमार और चेसी निवासी श्री Mriggendra भईया जी उपस्थित थे।  हमें विश्वास है कि इस मांग को माननीय मंत्री जी को सौंपी गई ज्ञापन, उन तमाम पीड़ितों की आवाज़ बनेगी जो अब तक अनसुनी रह गई थी। यह सिर्फ एक सड़क की नहीं, बल्कि जनजीवन की सुरक्षा की माँग है। 


इस कार्य में टिम मजबूती से कार्य कर रही है, और जबतक कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक इसके लिए आवाज उठते रहेंगे और लड़ाई जारी रहेगा। हाला की आगे जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। इस टिम में कार्य कर रहे सदस्य निम्नलिखित हैं, सुमित कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार, रत्नेश कुमार, गौरव कुमार, प्रकाश कुमार, एवं बिक्रम के तमाम मीडिया बांधू, प्रिंट मीडिया से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। 


Nitin Gadkari Nitin Nabin Dr Mamtamayi Priyadarshini District Administration Patna National Highways Authority of India - NHAI Amit Kumar Gaurav Sharma नवलेश शर्मा 


#dr_mamtamayi_priyadarshini #mamtamayi_priyadarshini #निश्चय_ही_निष्कर्ष_है #bikram #NH139 #fbyシvideo #brothersofbihar #viralpost2025

Comments

Popular posts from this blog

बुजुर्ग सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं : डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी

 बुजुर्ग  सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं  युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं :  डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी मार्गदर्शक सम्मान सह धरोहर संरक्षण अभियान   जिन्हें हम आजकल सिर्फ सीनियर सिटीजन समझने लगे हैं, वो दरअसल हमारे पूर्वजों और युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं। ये सम्माननीय बुजुर्ग ही हमारे मार्गदर्शक हैं तथा पूर्वजों के धरोहर, थाती, सभ्यता एवम संस्कृति के संवाहक हैं।  सम्मान  जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके और अपनी सभ्यता संस्कृति को प्रायोगिक तौर पर समझ सके उपयुक्त बाते डॉ ० ममतामयी प्रियदर्शिनी  ने "गंभीर बाबा मंदिर" के प्रांगण में मार्गदर्शक सम्मान आयोजित कार्यक्रम में कही! उनहोंने कहा की बुजुर्ग किसी परिवार, सामाजऔर देश के लिए एक चटान के तरह होते है!उन्होंने कहा की सामान्यतः दो प्रकार के धरोहरों की बात हमेशा होती है, ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर, लेकिन मेरा मानना है एक महत्वपूर्ण जीवित धरोहर हमारे बीच हैं, हमारे बुजुर्ग lजो थोड़े नजरंदाज हो रहे हैं। अतः इसी साल डॉ० ममतमयी प्रियदर्शिनी ने  अगस्त ...
 पूरे देश में यह लागू होनी चाहिए। आवारा कुत्तों के काटने से प्रतिदिन लोगों को जाती है जाने।  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के आवारा कुत्तों को शेल्टर में भेजने और इस काम में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का जो आदेश दिया है, वो भले ही व्यावहारिक रूप से बहुत प्रभावी न हो लेकिन सांकेतिक रूप से इसका महत्व बहुत बड़ा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस आदेश से दिखाया कि वो आम जनता की समस्याओं के प्रति सरकार से ज्यादा जागरूक और चिंतित है तथा वह भी इन पर्यावरणवादी पशुप्रेमियों की असली हकीकत से वाकिफ है। लगभग हर महीने और कभी कभी तो हर सप्ताह किसी बालक बालिका या बुजुर्ग की इन आवारा कुत्तों के नोचने के कारण मृत्यु की खबर जब आम हो चुकी है। सुबह की सैर करने वाले या दिहाड़ी नौकरी की मजबूरियों के चलते सुबह जल्दी निकलने वाले या रात में देर में लौटने वाले ग्रामीण कस्बाई छोटे तबके के लोग इन आवारा कुत्तों के भय में जी रहे हैं तब सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश दिखा गया कि उसे वास्तव में फर्जी पशुप्रेमियों से ज्यादा एक आम आदमी की जान की चिंता है। रेबीज एक लाइलाज बीमारी है जो कुत्ते के का...

अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️

 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏  अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️ आपके जैसा ना कोई था, ना कोई हुआ है और ना कोई होगा। इस स्वार्थी दुनिया ने आपके नाम का स्वार्थ साधा है और साध रहा है। मैं तो आपसे कभी रु बा रु नहीं हुआ, परंतु आपकी वीरता की कहानी अपने पूर्वजों से सुना हूं। मैं आपकी तस्वीर जब भी देखता हूं और आपके बारे में जब भी चर्चा होती है तो यही सोचता हूं की कास आप हमेशा हम सभी के बीच होते। हाला की आपकी आत्माएं आज भी हमारे साथ रहती है। आप अमर हैं और अमर ही रहेंगे। जब भी आपके नाम पर लोग अपनी राजनीति रोटी सेंकते है तो मुझे बहुत ठेस पहुंचता है और हमेशा मैं उस व्यक्ति का विरोधी रहता हूं। आज आपके नाम पर कई संगठन तो बनाएं गए परंतु किसी संगठन ने आपके न्याय के लिए नहीं लड़ रहा है बस वह समाज का शोषण और अपनी राजनीति रोटी सेंकने में लगा है। आज लोग आपके नाम पर भीड़ इक्कठा करते हैं और अपनी बाहुबल को दिखाकर समाज का शोषण कर बस अपने आप को निखारने में लगे हैं। आज हमारे समाज को कई भागों में तोड़ दिया गया है जिसे अब जोड़ना बहुत मुस्कील हो गया है। ...