👉युवा पीढ़ी को एक संदेश 👈
#अपराध का रास्ता आखिरकार सिर्फ पछतावा ही लाता है। ऐसा ही एक दृश्य उस समय देखने को मिला जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए जेल में बंद बड़े बेटे को पुलिस #सुरक्षा में श्मशानघाट लाया गया। छोटे भाई ने जैसे ही बड़े भाई को देखा, दोनों एक-दूसरे से लिपटकर फूट-फूट कर रो पड़े।
#पुलिस की मौजूदगी में, हथकड़ी लगे हाथों से बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर हर आंख नम हो गई। #परिवार के लोग, रिश्तेदार और यहां तक कि मौजूद #पुलिसकर्मी भी भावुक हो उठे।
यह #घटना केवल एक #परिवार की पीड़ा नहीं है, यह एक #संदेश है उन लोगों के लिए जो ग़लत रास्तों पर चल पड़ते हैं –
"#अपराध क्यों करते हो फिर अपनों से दूर हो जाते हो?"
घर में मां-बाप, भाई-बहन रोते हैं… और तुम #रोते हो #जेल में।
आखिर क्यों #अपराध और #अपराधी को आज के युवा आदर्श मान रहे हैं, इतनी पीड़ा को भुगतना पड़ता है फ़िर भी #अपराध की दुनियां से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
मैं तमाम युवा पीढ़ियों से अनुरोध करता हूं कि #अपराधी को आदर्श न बनाएं साथ ही सभी समाज के जिम्मेवार लोगों से अनुरोध करता हूं कि #अपराध करने वाले और #अपराधी को समाज से दूर रखें उसे कोई सम्मान नजरों से न देखें। हम चाहेंगे तो #अपराध को दूर कर सकते हैं।
हर #युवा को इस तस्वीर और इस क्षण से सीख लेनी चाहिए कि #ग़लत कार्यों का #अंजाम सिर्फ जेल नहीं, बल्कि अपनों से बिछड़ने का #दर्द भी होता है – जो उम्रभर चलता है।
इसलिए युवा पीढ़ी को केवल और केवल शिक्षा पर जोर देना चाहिए। शिक्षा आपका भविष्य तय करती है।
"पोस्ट अच्छा लगे तो सभी को शेयर करें"
District Administration Patna Patna Police Bihar Police PMO India News18 Bihar Dainik Jagran Dainik Bhaskar District Administration Saran District Administration, Nalanda DM West Champaran DM Darbhanga Ministry of Home Affairs, Government of India India TV Home Department, Govt. of Bihar Vision Of Nitish Kumar
#BiharPolice #brothersofbihar #PatnaPolice #Crime #CrimeAlert #CrimeNews #Bihar #BiharPolitics #BiharNews #CrimeControl #YouthForChange #youthempowerment #youthsports #YouthLeadership

Comments
Post a Comment