सगुण के साथ किसान करेंगे खरीफ फसल की शुरुवात।
सगुण " इस दिन किसान अपने खेतों की पूजा करते हैं और खरीफ फसल हेतु तैयारी में लग जाते हैं।
बता दूं किसानों के लिए यह शुभ नक्षत्र है। यानी खरीफ फसल के लिए कृषि कार्य का शुभारंभ रोहिणी नक्षत्र से ही शुरु होता है।इस नक्षत्र में ही किसान धान का बिचड़ा अगात डालते हैं। इस नक्षत्र में डाले गए बिचड़ा की रोपनी आद्रा नक्षत्र में ही शुरु हो जाती है। किसान इसी नक्षत्र में शगुन के हिसाब से अपने हल-पालो की पूजा करने के बाद ही कृषि कार्य आरंभ करते हैं।
बताते चलें कि हमलोग बचपन से ही अपने पिता जी के साथ सगुण के दिन खेतो की पूजा में जाया करते हैं, पिता जी के हाथों में पूजा की थाली होती है और भैया के हाथों में लाठी और मेरे हाथों में टॉर्च। मजा तो तब आता है की पूजा समाप्ति के बाद जब घर की तरफ बढ़ते हैं तो पीछे मुड़ कर देखना नहीं होता है चुपचाप घर आना होता है। और घर आते ही मां के द्वारा अलग अलग तरह के फल और खीर तुरंत से हमलोग को पड़ोसना और हमलोग एक साथ खाना गजब का आनंद आता है। अब हमलोग अपने बच्चो को भी इन सब चीजों से रूबरू करा रहा हूं ताकि हमारी परंपरा को बच्चे भूले नहीं। अपलोग भी अपने बच्चो को अपनी घर की तमाम परंपरा के बड़े अवगत कराएं।
"जमीन और जमीर के साथ जुड़कर अपने आप को निखारने में एक अलग ही मजा आता है। हम अपनी परंपरा और संस्कृति को ना भूलते हुए आगे बढ़ते रहें।" हाला की अब यह परंपरा दिन पर दिन विलुप्त होते जा रही है।
#brothersofbihar #viral2023 #किसान #बिहार #किसानपुत्र Amit Kumar










Comments
Post a Comment