Skip to main content

बैक टू फॉर्मिंग का पहला दिन; हम लोग बिहटा से 250 किलोमीटर की दूरी तय कर मधुबनी पहुंचे। नीरज ठाकुर जी के गांव अकौर में। अकौर मखाना उत्पादन के लिए मशहूर है,छोटे बड़े 70-80 तालाब है यहां।

 आईआईटियन नीरज ठाकुर की मखाने की इनोवेटिव खेती से बदल रही है गांव की तस्वीर।


बैक टू फॉर्मिंग का पहला दिन; हम लोग बिहटा से 250 किलोमीटर की दूरी तय कर मधुबनी पहुंचे। नीरज ठाकुर जी के गांव अकौर में। अकौर मखाना उत्पादन के लिए मशहूर है,छोटे बड़े 70-80 तालाब है यहां। 
















नीरज ठाकुर की स्कूलिंग नेतरहाट से हुई है। उन्होंने आईआईटी मुंबई से आगे की पढ़ाई की और ओएनजीसी जैसी प्रतिष्ठित संस्था के लिए तकरीबन 33 सालों तक देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में काम किया हैं।


रिटायरमेंट के बाद नीरज जी ने गांव में बसने का फैसला किया और पिछले कुछ समय से मखाने की खेती कर रहे हैं। उन्होंने 3.5 एकड़ के प्लॉट में मखाना की 3 वैरायटी लगा रखी है। बातचीत के दौरान हमें पता चला की परंपरागत तौर पर मखाने की खेती तालाबों में होती आई है। तालाब में मखाना उत्पादन करना बेहद किफायती रहा हैं। अमूमन हर साल मखाना तैयार होने के बाद जब उसे जमीन के अंदर से निकाला जाता है तब उसके बहुत सारे फल अंदर ही रह जाते हैं जो अगले वर्ष के लिए बीज के  काम आते हैं। किसान अलग से कुछ खाद और उर्वरक का भी इस्तेमाल नहीं करते।बीज और उर्वरक के बचत के कारन यह खेती कम खर्चीला होता है। 


 नीरज जी मखाने की खेती अपने खेतों में करतें हैं। इसके कुछ अपने फायदे हैं, तालाब के अपेक्षा खेतों से मखाना निकालना आसान होता है। कंट्रोल इरिगेशन सिस्टम होने के कारण खेतों में लगाए गए पौधे की विकास बेहतर होता है जिसे कारन उत्पादन में भी वृद्धि होती है।तालाब में होने वाले मखाने की साइज साल दर साल छोटी होती जाती वहीं खेतों से निकले मखाने बड़े साइज के होते हैं। नीरज जी का मानना है कि किसान अगर थोड़ा सा इन्वेस्टमेंट कर के तालाब के जगह अपने खेतों में मखाना का उत्पादन करें उन्हें ज्यादा फायदा होगा।


सरकारें भी इन्हीं फायदे को देखते हुए खेतों में किए जाने वाले मखानों को प्रोत्साहित कर रही है एवं  विभिन्न तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।


मखाने की खेती के लिए सबसे पहले फरवरी में नर्सरी लगाई जाती है। तत्पश्चात खेतों में उचित मात्रा में उर्वरक डालकर उन्हें तैयार कर लिया जाता है। नीरज ठाकुर अपने खेतों में वर्मी कंपोस्ट और जीवामृत जैसे जैविक उत्पादों का प्रयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि मार्च के महीने में नर्सरी से मखाना के पौधों को खेत में ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है ।ट्रांसप्लांटेशन के काम के लिए एक विशेष स्किल वाले लेबर की जरूरत होती है ।विशेषकर मछुआरा समुदाय के लोग इसे किया करते हैं।


ट्रांसप्लांटेशन के समय खेतों में तकरीबन 9 इंच तक पानी रखना अनिवार्य होता है। मखाने के बढ़ते पौधे के साथ ही कुछ एक्वेटिक वीड्स भी बढ़ने लगते हैं जिनका निदान करना आवश्यक होता है। समय-समय पर जल का स्तर बढ़ाते रहना होता है और उसे तकरीबन ढाई फीट तक ले जाकर छोड़ देना होता है। बढ़ते जलस्तर के साथ पौधों की लंबाई में भी बढ़ोतरी होती है और अप्रैल-मई के महीने तक पौधे पूरे खेत को ढक लेते हैं। मई में नजारा काफी खुशनुमा होता है । दरअसल मखाने के पौधों मे चटख लाल रंग का फूल खिला होता है जिसे देखने वाले मंत्रमुग्ध रह जाते हैं। मखाने को हार्वेस्ट की तैयारी जुलाई और अगस्त के महीने में शुरू जाती है।


मखाने को खेत से बाहर निकालना बहुत आसान काम नहीं है। इसके लिए विशेष प्रशिक्षित मछुआरे समुदाय के लोग होते हैं जिनकी पीढ़ियां इस काम को वर्षों से करती आई है। कांटेदार पौधों के बीच,पानी के नीचे और कीचड़ में सने हुए फल जमीन के सतह पर बिखरे होते हैं ।फल को स्थानीय बोली में गोड़ी नाम से बुलाया जाता है। मटमैला पानी में स्थानीय मजदूर अपने कौशल का इस्तेमाल करते हुए एक-एक करके बिखरे हुए सभी फलों को इकट्ठा करते हैं जिसमें काफी वक्त और मेहनत की जरूरत होती है। तालाब में और भी मुश्किल हालात होते हैं क्योंकि उसमें ज्यादा पानी होता है। यही कारण है कि  तकरीबन 50 परसेंट से अधिक फल तालाब में ही रह जाते हैं।

 इसके बाद गोड़ी की सफाई के लिए एक अलग व्यक्ति होता है जिसे साफी नाम से बुलाया जाता है।फल को बाहर निकालने के बाद उसे सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है । सूखने के बाद बाद उसे निश्चित तापमान पर अलग-अलग बर्तनों में भूना जाता है। आखिर मे मखाने को नेचुरल कवर से बाहर निकालने के लिए तोड़ने का काम किया जाता है। इसे तोड़ने के लिए भी एक विशेष प्रशिक्षित मजदूर की जरूरत होती है जिसे स्थानीय बोली में तोड़ी कहा जाता है। उन्हें इस बात की समझ होती है कि कितने बल के साथ मखाने को उसके कवर से अलग करना है। इस काम में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती अगर थोड़ा सा भी उलटफेर हुआ तो मखाना का मार्केट वैल्यू कम हो जाता है। 

 नीरज जी बताते हैं कि वर्तमान समय में उन्हें 1 क्विंटल मखाने के फल के उत्पादन में तकरीबन ₹6500 खर्च करने पड़ते हैं। स्थानीय स्तर पर अभी बाजार डेवलप हो रहा है जिसे कारण साल दर साल इसके दाम घटते बढ़ते रहते हैं। हर साल अगर बाजार भाव 12000 से ऊपर रहें तभी इसकी खेती लाभकारी मानी जायेगी। 

पिछले साल गोड़ी की कीमत ₹16000 प्रति क्विंटल की रही जिससे किसानों को बहुत फायदा हुआ । इस साल है आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लाभ को देखकर मखाना की खेती बढी है जिसके कारण इसके दाम गिर सकते हैं। अगर यह 10000 से नीचे आया तो बहुत सारे किसानों को नुकसान सहना पड़ सकता है।

#BackToFarming:-Agriculture Tour Of Bihar   हम आशान्वित हैं कि यह यात्रा बिहार के किसानों के लिए खुशियों का द्वार खोलेगा। यात्रा को लेकर हर ज़िले के किसान बेहद उत्साहित हैं।

#BackToFarming

#AgricultureTourOfBihar

#AawajEkPahal #farminglife 

#krishify #Agriculture

#farming #Bihar

#agrotourism #agritech

Comments

  1. सभी का सहयोग जरूरी है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बुजुर्ग सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं : डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी

 बुजुर्ग  सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं  युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं :  डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी मार्गदर्शक सम्मान सह धरोहर संरक्षण अभियान   जिन्हें हम आजकल सिर्फ सीनियर सिटीजन समझने लगे हैं, वो दरअसल हमारे पूर्वजों और युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं। ये सम्माननीय बुजुर्ग ही हमारे मार्गदर्शक हैं तथा पूर्वजों के धरोहर, थाती, सभ्यता एवम संस्कृति के संवाहक हैं।  सम्मान  जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके और अपनी सभ्यता संस्कृति को प्रायोगिक तौर पर समझ सके उपयुक्त बाते डॉ ० ममतामयी प्रियदर्शिनी  ने "गंभीर बाबा मंदिर" के प्रांगण में मार्गदर्शक सम्मान आयोजित कार्यक्रम में कही! उनहोंने कहा की बुजुर्ग किसी परिवार, सामाजऔर देश के लिए एक चटान के तरह होते है!उन्होंने कहा की सामान्यतः दो प्रकार के धरोहरों की बात हमेशा होती है, ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर, लेकिन मेरा मानना है एक महत्वपूर्ण जीवित धरोहर हमारे बीच हैं, हमारे बुजुर्ग lजो थोड़े नजरंदाज हो रहे हैं। अतः इसी साल डॉ० ममतमयी प्रियदर्शिनी ने  अगस्त ...
 पूरे देश में यह लागू होनी चाहिए। आवारा कुत्तों के काटने से प्रतिदिन लोगों को जाती है जाने।  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के आवारा कुत्तों को शेल्टर में भेजने और इस काम में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का जो आदेश दिया है, वो भले ही व्यावहारिक रूप से बहुत प्रभावी न हो लेकिन सांकेतिक रूप से इसका महत्व बहुत बड़ा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस आदेश से दिखाया कि वो आम जनता की समस्याओं के प्रति सरकार से ज्यादा जागरूक और चिंतित है तथा वह भी इन पर्यावरणवादी पशुप्रेमियों की असली हकीकत से वाकिफ है। लगभग हर महीने और कभी कभी तो हर सप्ताह किसी बालक बालिका या बुजुर्ग की इन आवारा कुत्तों के नोचने के कारण मृत्यु की खबर जब आम हो चुकी है। सुबह की सैर करने वाले या दिहाड़ी नौकरी की मजबूरियों के चलते सुबह जल्दी निकलने वाले या रात में देर में लौटने वाले ग्रामीण कस्बाई छोटे तबके के लोग इन आवारा कुत्तों के भय में जी रहे हैं तब सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश दिखा गया कि उसे वास्तव में फर्जी पशुप्रेमियों से ज्यादा एक आम आदमी की जान की चिंता है। रेबीज एक लाइलाज बीमारी है जो कुत्ते के का...

अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️

 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏  अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️ आपके जैसा ना कोई था, ना कोई हुआ है और ना कोई होगा। इस स्वार्थी दुनिया ने आपके नाम का स्वार्थ साधा है और साध रहा है। मैं तो आपसे कभी रु बा रु नहीं हुआ, परंतु आपकी वीरता की कहानी अपने पूर्वजों से सुना हूं। मैं आपकी तस्वीर जब भी देखता हूं और आपके बारे में जब भी चर्चा होती है तो यही सोचता हूं की कास आप हमेशा हम सभी के बीच होते। हाला की आपकी आत्माएं आज भी हमारे साथ रहती है। आप अमर हैं और अमर ही रहेंगे। जब भी आपके नाम पर लोग अपनी राजनीति रोटी सेंकते है तो मुझे बहुत ठेस पहुंचता है और हमेशा मैं उस व्यक्ति का विरोधी रहता हूं। आज आपके नाम पर कई संगठन तो बनाएं गए परंतु किसी संगठन ने आपके न्याय के लिए नहीं लड़ रहा है बस वह समाज का शोषण और अपनी राजनीति रोटी सेंकने में लगा है। आज लोग आपके नाम पर भीड़ इक्कठा करते हैं और अपनी बाहुबल को दिखाकर समाज का शोषण कर बस अपने आप को निखारने में लगे हैं। आज हमारे समाज को कई भागों में तोड़ दिया गया है जिसे अब जोड़ना बहुत मुस्कील हो गया है। ...