रबड़ का उत्पादन के साथ काफी सुंदर इसका बागान । दिल खुश हो जाता है, इस तरह का दृश्य देख कर। किस तरह से रबड़ के पेड़ से दूध निकाल कर इसका कई वस्तुओं में इस्तेमाल किया जाता है।
रबड़ का उत्पादन के साथ काफी सुंदर इसका बागान । दिल खुश हो जाता है, इस तरह का दृश्य देख कर। किस तरह से रबड़ के पेड़ से दूध निकाल कर इसका कई वस्तुओं में इस्तेमाल किया जाता है।
रबड़ के वृक्ष भूमध्य रेखीय सदाबहार वनों में पाए जाते हैं, इसके दूध, जिसे लेटेक्स कहते हैं से रबड़ तैयार किया जाता हैं। सबसे पहले यह अमेजन बेसिन में जंगली रूप में उगता था, वहीं से यह इंग्लैण्ड निवासियों द्वारा दक्षिणी-पूर्वी एशिया में ले जाया गया। पहले इसका प्रयोग पेन्सिल के निशान मिटाने के लिये किया जाता था। आज यह विश्व की महत्वपूर्ण व्यावसायिक फसलों में से है। इसका प्रयोग मोटर के ट्यूब, टायर, वाटर प्रूफ कपड़े, जूते तथा विभिन्न प्रकार के दैनिक उपयोग की वस्तुओं में होता है। थाईलैंड, इण्डोनेशिया, मलेशिया, भारत, चीन तथा श्रीलंका प्रमुख उत्पादक देश है। भारत का विश्व उत्पादन में चौथा स्थान है परन्तु घरेलु खपत अधिक होने के कारण यह रबर का आयात करता है।

Comments
Post a Comment