विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण स्थल है बिहटा स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम। यह आश्रम पटना से महज 30 किमी की दूरी पर बिहटा में स्थित है।
विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण स्थल है बिहटा स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम। यह आश्रम पटना से महज 30 किमी की दूरी पर बिहटा में स्थित है।
मुझे कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि पहले से भी बेहतर तरीके से बिहटा स्थित स्वामी सहजानंद आश्रम में निशुल्क स्कूल का विधिवत शुभारंभ दिनांक 14/06/22 को किया जा रहा है, और यह बेहतर कार्य के लिए मैं रूबन हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ सत्यजित सर तहे दिल से सैल्यूट करता हूं, की आज जो यह आश्रम का विकास हुआ है और हो रहा है इसमें मुख्य योगदान डॉ सत्यजित सर का है। वीरान हुए आश्रम में आज जो यह चकाचौंध है इसी से पता चलता है कि इसमें काफी संघर्ष किया गया है।
साथ हीं सबसे बड़ी बात यह है कि इस आश्रम में सभी वर्ग के बच्चे निः शुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे, क्यों की स्वामी जी किसानों के नेता थे उनके हितैशी थे, ना कि किसी एक वर्ग के नेता थे। जो लोग स्वामी जी को एक वर्ग और जात से जोड़ने का प्रयास कर उनके कद को छोटा करने का प्रयास कर रहे हैं। तो उनके यह प्रयास कभी सफल नहीं होगा, इसलिए मैं सभी
लोगो से आग्रह करता हूं कि उन जैसे भ्रामक प्रचार करने वाले अज्ञानी व्यक्तियों से बचे और उनके झासे में ना आए। वह लोग केवल अपनी राजनीति रोटी सेकना चाहते हैं और अपना स्वार्थ साधना चाहते हैं। मैं उन सभी को कहना चाहता हूं कि स्वामी सहजानंद सरस्वती जी पर राजनीति नहीं करें।
मैं सभी वर्ग के लोगों से अनुरोध करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग 14/06/22 को बिहटा स्थित स्वामी जी के आश्रम में अपना उपस्थिति दर्ज करें। और स्कूल के शुभारंभ के साथ साथ स्वामी जी के बड़े में जाने।
दिनांक_ 14/6/22।। संध्या_ 3:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक।।


Comments
Post a Comment