Skip to main content

यू- हम फाउंडेशन का शुभारंभ किया गया, वैशाली की धरती से। पूरे विश्व में गणतंत्र की जननी, वैशाली की धरती पर Statue of World Republic की स्थापना अनिवार्य है: डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी

 यू- हम फाउंडेशन का शुभारंभ किया गया, वैशाली की धरती से।


पूरे विश्व में गणतंत्र की जननी, वैशाली की धरती पर Statue of World Republic की स्थापना अनिवार्य है:  डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी




















डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी ने वैशाली के कमान छपरा में अवस्थित "चतुर्मुख महादेव मंदिर" परिसर में आयोजित "मार्गदर्शक सम्मान सह धरोहर संरक्षण अभियान" के दौरान कहा कि किसी भी राष्ट्र की धरोहरें उसकी बुनियाद होती हैं। इसीलिए  हमे अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित, संवर्धित और प्रचारित करने की बहुत आवश्यकता है। डॉ० प्रियदर्शिनी ने आगे कहा कि वैशाली की धरती धरोहरों की नगरी रही है, जिसके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रयास करने की सख्त जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि वैशाली की धरती पर ईसा पूर्व विश्व के प्रथम गणतंत्र (Republic) की शुरुआत हुई थी। इसीलिए डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी ने आज, 14 नवंबर 2021 को स्थानीय लोगो के साथ मिलकर वैशाली की ऐतिहासिक धरती पर विश्व के पहले गणतंत्र की प्रतीकात्मक प्रतिमा, यानी "Statue of World Republic" बनाने की मांग पोस्टर का अनवरण का किया। उन्होंने आगे कहा कि हमारे बुजुर्ग जिन्हे हम आजकल सिर्फ सीनियर सिटीजन समझने लगे हैं, वो दरअसल हमारे पूर्वजों और युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं। ये सम्माननीय बुजुर्ग ही हमारे मार्गदर्शक हैं तथा पूर्वजों के धरोहर, थाती, सभ्यता एवम संस्कृति के संवाहक हैं।

बताते चलें कि "यू हम फाउंडेशन" के तत्वाधान में इस अभियान की शुरुआत डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी ने अगस्त क्रांति के दिन पटना जिला के बिहटा प्रखंड अंतर्गत डिहरी ग्राम स्थित कैलाश धाम मंदिर से की थी। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज  वैशाली स्थित विक्रमादित्य चतुर्मुख महादेव मंदिर के इतिहास, उसकी महत्ता, इस मंदिर की स्थानीय मान्यता और इस मंदिर के प्रादुर्भाव के बारे में वहां के स्थानीय बुजुर्गों से चर्चा की और उसे कलमबद्ध किया। 


इस कार्यक्रम का आयोजन वैशाली के अविनाश कुमार जी ने किया था। वहां  वैशाली के चतुर्भुज महादेव मंदिर के ट्रस्टी शशि बाबू और कई गणमान्य और प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। मंच का सचालन शशि बाबू और सनातन धर्म प्रचारक आनंद विद्यार्थी जी ने किया। साथ हीं  बिहार न्यूज़ प्रतिदिन  के संस्थापक एवं युवा समाजसेवी अमित कुमार भी उपस्थित थे। 


सम्मानित बुजुर्ग: श्री मदन सिंह, श्री राम नारायण सिंह, श्री लालदेव सिंह, श्री हरेंद्र सिंह, श्री उदय शंकर सिंह, श्री शशि भूषण सिंह, श्री आनंद मोहन सिंह, श्री उमेश कुमार श्री अविनाश जी और अन्य।

Comments

Popular posts from this blog

बुजुर्ग सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं : डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी

 बुजुर्ग  सिर्फ सीनियर सिटीजन नहीं  युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं :  डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी मार्गदर्शक सम्मान सह धरोहर संरक्षण अभियान   जिन्हें हम आजकल सिर्फ सीनियर सिटीजन समझने लगे हैं, वो दरअसल हमारे पूर्वजों और युवा पीढ़ी के बीच के कनेक्टिंग लिंक (संबंधसूत्र) हैं। ये सम्माननीय बुजुर्ग ही हमारे मार्गदर्शक हैं तथा पूर्वजों के धरोहर, थाती, सभ्यता एवम संस्कृति के संवाहक हैं।  सम्मान  जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके और अपनी सभ्यता संस्कृति को प्रायोगिक तौर पर समझ सके उपयुक्त बाते डॉ ० ममतामयी प्रियदर्शिनी  ने "गंभीर बाबा मंदिर" के प्रांगण में मार्गदर्शक सम्मान आयोजित कार्यक्रम में कही! उनहोंने कहा की बुजुर्ग किसी परिवार, सामाजऔर देश के लिए एक चटान के तरह होते है!उन्होंने कहा की सामान्यतः दो प्रकार के धरोहरों की बात हमेशा होती है, ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहर, लेकिन मेरा मानना है एक महत्वपूर्ण जीवित धरोहर हमारे बीच हैं, हमारे बुजुर्ग lजो थोड़े नजरंदाज हो रहे हैं। अतः इसी साल डॉ० ममतमयी प्रियदर्शिनी ने  अगस्त ...
 पूरे देश में यह लागू होनी चाहिए। आवारा कुत्तों के काटने से प्रतिदिन लोगों को जाती है जाने।  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के आवारा कुत्तों को शेल्टर में भेजने और इस काम में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का जो आदेश दिया है, वो भले ही व्यावहारिक रूप से बहुत प्रभावी न हो लेकिन सांकेतिक रूप से इसका महत्व बहुत बड़ा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस आदेश से दिखाया कि वो आम जनता की समस्याओं के प्रति सरकार से ज्यादा जागरूक और चिंतित है तथा वह भी इन पर्यावरणवादी पशुप्रेमियों की असली हकीकत से वाकिफ है। लगभग हर महीने और कभी कभी तो हर सप्ताह किसी बालक बालिका या बुजुर्ग की इन आवारा कुत्तों के नोचने के कारण मृत्यु की खबर जब आम हो चुकी है। सुबह की सैर करने वाले या दिहाड़ी नौकरी की मजबूरियों के चलते सुबह जल्दी निकलने वाले या रात में देर में लौटने वाले ग्रामीण कस्बाई छोटे तबके के लोग इन आवारा कुत्तों के भय में जी रहे हैं तब सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश दिखा गया कि उसे वास्तव में फर्जी पशुप्रेमियों से ज्यादा एक आम आदमी की जान की चिंता है। रेबीज एक लाइलाज बीमारी है जो कुत्ते के का...

अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️

 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏  अपनों ने अपने को लूटा गैरो में कहां दम था, किस्ती थी वहां डूबी जहां कुर्सी की चाह धर्म था ‼️ आपके जैसा ना कोई था, ना कोई हुआ है और ना कोई होगा। इस स्वार्थी दुनिया ने आपके नाम का स्वार्थ साधा है और साध रहा है। मैं तो आपसे कभी रु बा रु नहीं हुआ, परंतु आपकी वीरता की कहानी अपने पूर्वजों से सुना हूं। मैं आपकी तस्वीर जब भी देखता हूं और आपके बारे में जब भी चर्चा होती है तो यही सोचता हूं की कास आप हमेशा हम सभी के बीच होते। हाला की आपकी आत्माएं आज भी हमारे साथ रहती है। आप अमर हैं और अमर ही रहेंगे। जब भी आपके नाम पर लोग अपनी राजनीति रोटी सेंकते है तो मुझे बहुत ठेस पहुंचता है और हमेशा मैं उस व्यक्ति का विरोधी रहता हूं। आज आपके नाम पर कई संगठन तो बनाएं गए परंतु किसी संगठन ने आपके न्याय के लिए नहीं लड़ रहा है बस वह समाज का शोषण और अपनी राजनीति रोटी सेंकने में लगा है। आज लोग आपके नाम पर भीड़ इक्कठा करते हैं और अपनी बाहुबल को दिखाकर समाज का शोषण कर बस अपने आप को निखारने में लगे हैं। आज हमारे समाज को कई भागों में तोड़ दिया गया है जिसे अब जोड़ना बहुत मुस्कील हो गया है। ...