बिहटा, डिहरी नदी पर उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व समपन्न
बिहार के पटना जिले के बिहटा प्रखंड अंतर्गत कैलाश धाम डिहरी नदी में सैकड़ों व्रतियों ने उदयीमान सुर्य को आज अपना दुसरा अध्र्य अर्पित किया। नदी के चारों तरफ मानो श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पडा था। कुछ इस हद तक कि मानों तील रखने भर की जगह भी खाली नहीं बचा हो।
अपना अर्घ्य अर्पण कर छठ व्रती पोखरे से दंडवत करते हुये सुर्य मंदिर पहुंचते हैं भगवान भाष्कर के दर्शन करते हैं । जहां छठ व्रती उदयाचल , मध्याचल एवं अस्ताचलगामी सूर्य को पवित्र सुर्यकुण्ड मे अपना अर्घ्य अर्पित करते हैं ।
साथ हीं डिहरी गांव के युवाओं ने छठ महापर्व में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए काफी तत्पर दिखे।
Comments
Post a Comment