सादर आमंत्रित हैं। #आवाज_एक_पहल
बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि हमारे क्षेत्र की संस्था "आवाज एक पहल" पूरे बिहार में एवं कृषि के क्षेत्र में बहुत ही अवल दर्जे का कार्य कर रही है। जिसका लाभ बिहार के कई किसान उठा रहे हैं। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि बिहार कृषि के क्षेत्र में पहला स्थान पर रहे। आज आवाज एक पहल के संस्थापक लवकुश भैया एवं पूरी टिम को मैं भूरी भूरी प्रशंसा करता हूं। जो बिहार के किसानों को बल देने का काम किए हैं।
आज इस संस्था का पांच वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। जिसके उपरांत "26 सितम्बर" यानी कि कल दिन "रविवार" को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया है। इस सेवा और समर्पण के अवसर पर किसानों के लिए मशरूम उत्पन की प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मैं बिहार के तमाम किसान भाइयों से आग्रह करता हूं कि इस आयोजन में शामिल हों और प्रशिक्षण प्राप्त करें। ताकि आप अपनी उन्नति के साथ साथ बिहार को भी उन्नति बनाने में अहम भूमिका निभाए। धन्यवाद 🙏🌹

Comments
Post a Comment