दिनांक 08/08/21 को, बिक्रम विधानसभा के बिक्रम बाजार में स्थित "अनुमंडलीय त्रिभुवन पुस्तकालय" जाने का मौका मिला
#क्षेत्र_दौरा Bikram , Patna
दिनांक 08/08/21 को, बिक्रम विधानसभा के बिक्रम बाजार में स्थित "अनुमंडलीय त्रिभुवन पुस्तकालय" जाने का मौका मिला। यहां की किताबें और व्यवस्था देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। यहां के व्यस्थापक ने बताया कि यहां मौजूद कुछ सुविधाओं, मसलन पंखे, ट्यूबलाइट्स तथा शौचालय इत्यादि यहां के लोगों के दिए चंदे से उपलब्ध हुआ है। मन खुश तो है कि क्षेत्र में एक स्तरीय पुस्तकालय है पर साथ में बहुत दुखी भी हूं कि यह पुस्तकालय सरकारी उदासीनता और अवहेलना का शिकार है। सभागार जर्जर स्थिति में है, बिल्डिंग की स्थिति भी ठीक नहीं, पानी और शौचालय की व्यवस्था ठीक नही, बच्चों के बैठने की व्यस्था ठीक नहीं इत्यादि।
पुस्तकालय के गेट पर बहुत ही गंदगी रहती है। नगर अध्यक्ष महोदय को इसपर ध्यान आकृष्ट कराना चाहूंगा। तथा अनुरोध करूंगा कि बिक्रम के युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यहां की व्यवस्था एवं सफाई का ख्याल रखें।
लाइब्रेरियन रजत कुमार जी ने बताया कि यहां पर लगभग 4000 से भी ज्यादा पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू की साहित्यिक, राजनीति से जुड़ी, ऐतिहासिक और रजनीतिक व्यक्तियों की जीवनियां एवं इतिहास की किताबें मौजूद हैं। यहां रोजाना हिंदी की 5-6 अखबारें मंगाई जाती है। रजत जी ने बताया कि यह पुस्तकालय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है पर अभी रोजाना आने वाले पाठकों की संख्या ज्यादा नहीं है। यहां पर उपस्थित शशांक भैया, एवं अन्य लोगों से पता चला कि इसका कारण है कि शायद अभी पाठकों तक इसकी खबर नहीं पहुंची है कि यह पुस्तकालय फंक्शनल हो गया है।
मैं बिक्रम के सभी छात्रों और पाठकों से गुजारिश करता हूं कि कृपया आप लोग यहां आएं और इस पुस्तकालय का इस्तेमाल करें। यहां बैठ कर पठन पाठन करने की बहुत अच्छा व्यवस्था है।




















Comments
Post a Comment