इस तरह के गानों से ही
हमारे समाज के युवा केदिमाग पर गलत प्रभाव पड़ता है और वह गलत कार्य कर बैठते हैं। इस तरह के गानों का पूर्ण बहिष्कार होना चाहिए। कैसे बोर्ड द्वारा इसको पारित कर दिया जाता है, उसको अनुमति दे दी जाती है। अरे इसको तो पूर्ण विरोध करनी चाहिए। इन जैसे गानों के कारण हमारे देश में क्राइम बढ़ चुका है, क्राइम को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले ऐसे गानों को ऐसे गानों पर रोक लगानी चाहिए। और इस तरह के कलाकारों को भी ऐसा गाना नहीं गाना चाहिए। क्या आप एक गाना गा करके पॉपुलर होने के लिए इतना नीचे गीर जा सकते हैं। आप एक ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं तो क्या और देश के युवाओं को बर्बाद करना चाहते हैं, उसी के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। क्या आपके पास आपके और कोई गाना नहीं। आज के युवा इस तरह के गानों को अमल करेंगे और वह भी यही कहेंगे आज जेल होगा कल बेल होगा और खूब क्राइम होगा । रितेश पांडे जी आपको थोड़ा सा भी शर्म नहीं है कि आप इस समाज को कहां ले जा रहे हैं, कितना बरबाद कर रहे हैं। आप समाज को अच्छा आइना नहीं दिखा सकते तो बरबाद भी मत कीजिए।

Comments
Post a Comment